एजाज खान के Bigg Boss 14 से बाहर होते ही देवोलीना भट्टाचार्जी शो में करेंगी एंट्री, जानें पूरा प्लान

एजाज खान के Bigg Boss 14 से बाहर होते ही देवोलीना भट्टाचार्जी शो में करेंगी एंट्री, जानें पूरा प्लान

Bigg Boss 14: Devoleena Bhattacharjee replaces Eijaz Khan: बिग बॉस 14 से इस वीकेंड के वार एजाज खान बाहर हो जाएंगे। इससे एक हफ्ते पहले तबीयत खराब होने की वजह से शो से विकास गुप्ता बाहर हुए थे। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो से एजाज खान के बाहर होते ही एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी शो में एंट्री करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह देवोलीना भट्टाचार्जी फिलहाल एक होटेल में क्वारंटाइन रहेंगी। उसके बाद आने वाले दिनों में देवोलीना को बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री होगी।

Recommended Video

    एजाज खान के Bigg Boss 14 से बाहर होते ही देवोलीना भट्टाचार्जी शो में करेंगी एंट्री

    बिग बॉस: देवोलीना रहेंगी सीक्रेट रूम में

    बिग बॉस: देवोलीना रहेंगी सीक्रेट रूम में

    बिग बॉस हाउस में पहले देवोलीना को सीक्रेट रूम में ले जाया जाएगा, जहां वह अपने क्वॉरंटीन के बाकी दिन पूरे करेंगी। सीक्रेट रूम में रहते हुए देवोलीना घर के अन्य कंटेस्टेंट्स और उनकी स्ट्रैटिजी को देख पाएंगी लेकिन वो घरवालों को नहीं पता होगा। एजाज खान के शो से अचानक बाहर निकलते ही शो के मेकर्स ने देवोलीना भट्टाचार्जी से उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया है।

    देवोलीना BB14 के घर में विकास की प्रॉक्सी बनकर आने वाली थी

    देवोलीना BB14 के घर में विकास की प्रॉक्सी बनकर आने वाली थी

    हालांकि शो से बाहर निकलने के बाद विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि रश्मि देसाई और देवोलीना शो में एंट्री नहीं करने वाली हैं। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में अब दावा किया जा रहा है कि शो में अब देवोलीना एंट्री करने वाली हैं। हालांकि इसकी फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।

    पहले ये कहा जा रहा था कि देवोलीना बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता की प्रॉक्सी बनकर एंट्री करेंगी। लेकिन ऐसी कोई खबर नहीं है। विकास गुप्ता बिग बॉस-13 में देवोलीना का प्रॉक्सी बनकर आए थे। लेकिन अब पता चला है कि देवोलीना एजाज खान की रिप्लेसमेंट है।

    Bigg Boss से क्यों बाहर जा रहे हैं एजाज खान

    Bigg Boss से क्यों बाहर जा रहे हैं एजाज खान

    असल में एजाज खान शो से अपनी कमिटमेंट की वजह से बाहर हो रहे हैं। एजाज को फैन्स की ओर से भरपूर वोट मिले थे। एजाज खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर जा रहे हैं। असल में एजाज खान की फिल्म की शूटिंग पिछले साल कोरोना की वजह से टल गई थी, जिसके बाद एजाज खान ने बिग बॉस-14 में आने के लिए हामी भर दी थी। लेकिन बिग बॉस-14 के प्रोमो में बताया गया था कि शो का फिनाले जनवरी में होगा। लेकिन शो की टीआरपी की वजह बिग बॉस-14 ने शो को डेढ़ महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसी वजह से एजाज खान को बाहर निकलना पड़ रहा है क्योंकि वो फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। एजाज खान की फिल्म की शूटिंग उनकी वजह से रुकी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+