Bigg Boss 13 के आगामी एपिसोड में नहीं दिखेंगे सलमान खान! ये दिग्गज स्टार करेगा शो को होस्ट

नई दिल्ली। कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हर एक एपिसोड हंगामेदार रहता है। यही वजह है कि फैंस में इस शो को लेकर दिलचस्पी लगातार बनी रहती है। इसके साथ ही कई लोगों को ये शो इसलिए पसंद है क्योंकि इसके होस्ट बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान हैं। वीकेंड के वॉर में जिस तरह से सलमान खान बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के साथ पेश आते हैं उनके इस स्टाइल को फैन्स काफी पसंद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि बिग बॉस देखने वालों को इस हफ्ते वीकेंड के वॉर में सलमान खान शो में नजर नहीं आएंगे। फैंस के लिए ये खबर जरूर चौंकाने वाली है लेकिन सलमान खान के शो में नजर नहीं आने के पीछे वजह बेहद खास है। जानिए क्या है पूरा मामला...

बिग बॉस 13 के चाहने वालों के लिए चौंकाने वाली खबर

बिग बॉस 13 के चाहने वालों के लिए चौंकाने वाली खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 13 का अपकमिंग वीकेंड का वॉर सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। सलमान खान के अचानक वीकेंड के वॉर का होस्ट नहीं करने के पीछे अहम वजह है। दरअसल, 27 दिसंबर यानी आज सलमान खान का जन्मदिन है। ऐसे में वो इस खास मौके को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने आगामी वीकेंड का वॉर की मेजबानी करने में असमर्थतता जताई। जिसके बाद शो के मेकर्स की ओर से उन्हें एक दिन छुट्टी (ऑफ) दिया है।

आगामी 'वीकेंड का वॉर' में नजर नहीं आएंगे सलमान खान

आगामी 'वीकेंड का वॉर' में नजर नहीं आएंगे सलमान खान

दूसरी ओर जिस दिन सलमान खान का जन्मदिन है उस दिन शुक्रवार है, ये वही दिन होता है जब 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड की शूटिंग शुरू होती है, इसके बाद शनिवार को इसका प्रसारण होता है। अब खबरों के मुताबिक, जन्मदिन पर सलमान खान को छुट्टी दिए जाने की वजह से दिग्गज एक्टर शूटिंग पर नहीं आएंगे। ऐसे में मेकर्स ने आगामी वीकेंड का वॉर एपिसोड के लिए इस दिग्गज को होस्ट के लिए आमंत्रित किया है।

सलमान नहीं रोहित शेट्टी करेंगे वीकेंड का वॉर होस्ट

सलमान नहीं रोहित शेट्टी करेंगे वीकेंड का वॉर होस्ट

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान की जगह बिग बॉस 13 के आगामी वीकेंड का वॉर को बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे। बता दें कि रोहित शेट्टी कलर्स के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट करते रहे हैं। उनकी मजबूत और दमदार पर्सनैलिटी को देखते हुए बिग बॉस मेकर्स ने उन्हें सलमान खान की जगह वीकेंड का वॉर होस्ट करने के लिए चुना है। इससे पहले सलमान खान की जगह बॉलीवुड कि दिग्गज डायरेक्टर फराह खान को भी बिग बॉस शो होस्ट करते हुए देखा गया है।

इसे भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: रश्मि-सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, रश्मि को झूठा बता कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+