Bigg Boss 13 से बाहर किए गए सिद्धार्थ शुक्ला तो माहिरा पर भड़कीं डॉली बिंद्रा, कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली। कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में लगातार कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे फैंस की दिलचस्पी इसमें बढ़ती ही जा रही है। वीकेंड के वार में जहां बिग बॉस से तीन बड़े कंटेस्टेंट्स रश्मि देसाई, देवोलिना और शेफाली बग्गा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यही नहीं शो में नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। वहीं अब शो में शामिल एक और बड़े कंटेस्टेंट को बिग बॉस खुद घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बिग बॉस खुद जिन्हें घर से बाहर निकालने का ऐलान किया उनका नाम है सिद्धार्थ शुक्ला। आखिर ऐसा क्या हुआ जो सिद्धार्थ शुक्ला को अचानक ही घर से एविक्ट कर दिया गया ये हम आगे बताएंगे लेकिन सिद्धार्थ के एविक्शन की खबर को लेकर उनके फैंस जरूर नाराज नजर आ रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ के समर्थन में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं डॉली बिंद्रा ने आवाज बुलंद की है। यही नहीं डॉली बिंद्रा ने बिग बॉस की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा को लेकर भी टिप्पणी की है।

बिग बॉस के घर से निकाले गए सिद्धार्थ शुक्ला
पिछले कुछ दिनों में बिग बॉस-13 के अंदर कई ट्विस्ट एंड टर्न आ चुके हैं। इस हफ्ते भी बिग बॉस के घर में चौंकाने वाला एपिसोड देखने को मिला जब सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर कर दिया गया। एक टास्क के दौरान गुस्से पर काबू नहीं कर पाने की वजह से खुद बिग बॉस ने सिद्धार्थ को घर से एविक्ट करने का फरमान सुना दिया। फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर सिद्धार्थ शुक्ला शो से बाहर हो जाएंगे या फिर घर से निकलकर सीक्रेट रूम में रूकेंगे। हालांकि, शो में लगातार नया ट्विस्ट देखने को जरूर मिलेगा।

सिद्धार्थ के सपोर्ट में डॉली बिंद्रा ने माहिरा को घेरा
बिग बॉस हाउस से सिद्धार्थ को इसलिए एविक्ट किया गया क्योंकि शो में बीबी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की माहिरा शर्मा से छीना झपटी हुई थी। दोनों के बीच बोरियों को लेकर हुई इस छीना झपटी में माहिरा अचानक ही नीचे गिर जाती हैं। टास्क में जिस तरह से माहिरा नीचे गिरती हैं उसको लेकर उन्होंने बिग बॉस से सिद्धार्थ को शो से निकालने की मांग करती हैं। इसी के बाद बिग बॉस खुद सिद्धार्थ को एविक्ट करने का ऐलान करते हैं। सिद्धार्थ घर छोड़ते हुए नजर भी आते हैं। हालांकि, सिद्धार्थ को शो से निकाले जाने और इस पूरे हंगामे को लेकर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा की प्रतिक्रिया आई है।
डॉली बिंद्रा ने माहिरा को कहा- गंदा दिमाग
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा ने माहिरा के साथ सिद्धार्थ की झड़प में सिद्धार्थ का सपोर्ट किया है। डॉली बिंद्रा ने #WeSupportSidShukla और #westandwithsidshukla हैशटैग को सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर प्रतिक्रिया भी दी है। डॉली ने सिद्धार्थ-माहिरा के बीच विवाद का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'गौर से देखिए, शुक्ला अपनी तरफ प्रॉपर्टी को खींच रहे हैं और माहिरा उससे खींचने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए इसमें टच करने का ब्लेम गेम कहां से आया। जान बूझकर आरोप लगाना.. लड़की आपकी इंटेंशन गलत है, आपका दिमाग गंदा है।'
डॉली बिंद्रा ने कहा- 'टच करने का ब्लेम गेम कहां से आया'
अपने अगले ट्वीट में डॉली बिंद्रा ने लिखा, 'गलत-गलत बयान, ठीक से देखिए, सिद्धार्थ के हाथ में प्रॉपर्टी है, ओके, इस बीच माहिरा छीनने की कोशिश करती हैं वहीं शुक्ला सिर्फ इसे पकड़ कर अपनी ओर खींचते हैं, स्पष्ट रूप से देखें तो यह नजर आता है कि रोकना बिल्कुल सही है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने बताया, 'ओह प्लीज बताओ माहिरा अगर वह टास्क नहीं खेल सकती तो ब्लेम-गेम मत करिए और वह शुक्ला के साथ उनकी कुछ समस्या है।' फिलहाल जिस तरह से डॉली बिंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट किया है, कई और सेलिब्रिटिज भी उनके सपोर्ट में आ रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ के समर्थन में कई फैंस ने बिग बॉस को नहीं देखने की बात कह दी है।
डॉली बिंद्रा ने फिर किया ट्वीट, कहा- टास्क में ये हाथापाई नहीं है दोस्त
डॉली बिंद्रा ने बुधवार को ट्वीट में लिखा, 'जब टास्क चल रहा हो तो ये हाथापाई नहीं है दोस्त ये जानबूझकर किया गया खेल है, और सिद्धार्थ शुक्ला अपना काम कर रहे थे, देखिए माहिरा खुद शुक्ला की तरफ जा रही हैं और शुक्ला किसी का कुछ बिगाड़ नहीं रहे हैं।' फिलहाल जिस तरह से डॉली बिंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट किया है, कई और सेलिब्रिटिज भी उनके सपोर्ट में आ रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ के समर्थन में कई फैंस ने बिग बॉस को नहीं देखने की बात कह दी है।
इसे भी पढ़ें:- कौन हैं शेफाली जरीवाला, जिनकी होने जा रही बिग बॉस-13 के घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications