Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट ने सुनाई आपबीती, कहा- 13 साल की उम्र में हुई रेप की कोशिश

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में लगातार कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है जिसकी वजह से फैंस की दिलचस्पी इस शो को लेकर बनी रहती है। इसी बीच आगामी एपिसोड में बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करती हुई नजर आएंगी। दरअसल, ये खुलासा आरती उस समय करेंगी जब दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस हाउस में एंट्री करेंगी। इस दौरान एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल भी उनके साथ होंगी। इसी दौरान आरती सिंह अपनी जिंदगी से जुड़े बेहद दर्दनाक हिस्से को सभी के सामने बयां करेंगी। इसी दौरान पूरे घर का माहौल गमगीन हो जाता है।

बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह का बड़ा खुलासा

बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह का बड़ा खुलासा

बिग बॉस कंटेस्टेंट से जुड़ा ये चौंकाने वाला खुलासा उस समय सामने आता है जब बिग बॉस 13 के आगामी एपिसोड में फिल्म 'छपाक' की स्टार कास्ट एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री करेगी। इस दौरान लक्ष्मी के साथ दीपिका पादुकोण और एक्टर विक्रांत मैसी भी होंगे। इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल अपनी आपबीती सुनाती हैं, जिसकी वजह से उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। तुरंत ही वहां मौजूद बाकी उनके पास जाते हैं उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं। इसी के बाद बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स भी अपनी-अपनी बातें रखेंगे, जिसमें आरती सिंह चौंकाने वाला खुलासा करेंगी।

'छपाक' टीम के सामने बिग बॉस कंटेस्टेंट ने सुनाई अपनी आपबीती

'छपाक' टीम के सामने बिग बॉस कंटेस्टेंट ने सुनाई अपनी आपबीती

बिग बॉस के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में नजर आता है कि आरती खुद अपने जिंदगी से जुड़ी कड़वी सच्चाई को बयां करते हुए कहती हैं, 'जब मैं सिर्फ 13 साल की थीं तो मेरे साथ रेप की कोशिश की गई थी। जिस समय ये घटना हुई मैं अपने घर के अंदर ही थी।' आरती ने आगे कहा कि इस पूरे वाक्ये को याद करके मेरे हाथ अब भी कांप रहे हैं। आरती के इस खुलासे के बाद पूरे घर माहौल गमगीन हो जाता है। हर कोई इस चौंकाने वाले खुलासे सुनकर सन्न रह जाता है।

आरती ही नहीं इन कंटेस्टेंट्स ने भी सुनाई आपबीती, देखिए VIDEO

इसके बाद बिग बॉस कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने अपने साथ हुई आपबीती को सबके सामने बयां किया। फिर मधुरिमा तुली ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बारे में बताया, जिसे याद करके उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं, जिसके बाद सभी उन्हें संभालते हैं और सांत्वना देते हैं। रश्मि देसाई ने भी अपने साथ हुए घटनाक्रम को बताया। बिग बॉस कंटेस्टेंट की आपबीती सुनने के बाद दीपिका पादुकोण सभी को धन्यवाद देती हैं। लक्ष्मी भी सबको धन्यवाद देती हैं।

इसे भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: रश्मि-सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, रश्मि को झूठा बता कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+