नागरिकता संशोधन बिल की राज्यसभा में बड़ी परीक्षा आज, BJP ने जारी किया व्हिप

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक को लोकसभा में पास कर दिया गया। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच इस बिल को पास किया गया। इसके साथ ही अब इस बिल को राज्यसभा में पास कराने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को इस बिल के पक्ष में कुल 311 वोट पड़े। बिल को राज्यसभा में पास कराने के लिए भाजपा ने 10 व 11 दिसंबर को पार्टी के तमाम सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है, जिसमे तमाम सांसदों से सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है। माना जा रहा है कि आज सदन में इस बिल पर वोटिंग हो सकती है।

Recommended Video

    Amit Shah के आगे Opposition का सरेंडर, Lok Sabha में Citizenship Amendment Bill पास | वनइंडिया हिंदी
    modi

    इस बिल पर लोकसभा में रात तकरीबन 12 बजे तक बहस चली और अंत में इस बिल पर वोटिंग की गई। बिल के पक्ष में कुल 311 वोट पड़े जब विपक्ष में कुल 80 वोट पड़े। अहम बात यह है कि नीतीश कुमार की जदयू और राम विलास पासवान की पार्टी ने भी इस बिल के समर्थन में अपना वोट किया। शिवसेना, बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों ने इस बिल के समर्थन में वोट दिया।

    गौरतलब है कि राज्यसभा में इस बिल को पास करने के लिए 120 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। भाजपा इस बिल को पास कराने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिख रही है। अगर वाईएसआर कांग्रेस, शिवसेना, बीजेडी अपना समर्थन देती हैं तो इस बिल को राज्यसभा में पास कराया जा सकता है। इस बिल को पास कराने के लिए कुल 239 में से 120 सांसदों की क जरूरत है। भाजपा के पास सदन में 83 सांसद हैं, जदयू के पास 6, एआईएडीएमके के पास 11, अकाली दल के पास 3, व 12 नामित सांसद हैं जो भाजपा के समर्थन में हैं। इसके अलावा बीजेडी व वाईएसआर कांग्रेस के सांसद भी िस बिल का समर्थन कर सकते हैं, लिहाजा इस बिल को आसानी से राज्यसभा में पास किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+