तमिलनाडु में ज्वेलरी शॉप से 50 करोड़ की ज्वेलरी उड़ा ले गए लुटेरे

नई दिल्ली। तमिलनाडु में ज्वेलरी की दुकान में लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चेहरे पर मास्क लगाकर लुटेरों ने 50 करोड़ रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। यह चोरी तमिलनाडु के त्रिचिरापल्ली स्थित ललिथा ज्वेलरी पर हुई है, जोकि चथीराम बस स्टेशन के पास है। लुटेरों ने लूट की इस वारदात को बुधवार की सुबह ड्रिल मशीन की मदद से अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात उस वक्त सामने आई जब दुकानदार ने सुबह दुकान खोली।

robbery

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति जिन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है, उन्होंने सोने के गहनों को शोरूम से चुरा लिया। चोरी की इस वारदात को लुटेरों ने रात को तकरीबन 2 बजे और 3 बजे के बीच अंजाम दिया है। त्रिचिरापल्ली के पुलिस कमिश्नर ए अमलराज और सेंट्रल जोन के इंस्पेक्टर जनरल वी वर्दराजू मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। लुटेरों ने दुकान की दीवार में ड्रिल मशीन से छेद किया और इस चोरी की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची और उन्होंने यहां से सैंपल इकट्ठा किए। बता दें कि त्रिचिरापल्ली में यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जनवरी माह में पंजाब एंड नेशनल बैंक मैं लूट की घटना हुई थी। तीन लॉकर्स को लुटेरों ने तोड़कर उसमे से 19 लाख रुपए की नकदी उड़ा ली थी। इसके अलावा लुटेरों ने 470 के गोल्ड पेपर और दस्तावेजों को चुरा लिया था। इस पूरी घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और लुटेरों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+