सहारा इंडिया के निवेशकों को बड़ी राहत, सरकार ने तीन कंपनियों पर लगाया ये प्रतिबंध

लखनऊ, 07 अप्रैल। सहारा इंडिया में जिन निवेशकों ने अपना पैसा निवेश किया है उनके लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से इंतजार कर रहे सहारा इंडिया के निवेशकों को हाई कोर्ट ने खुशखबरी दी है। कोर्ट के निर्देश के बाद अब निवेशकों को यह पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट ने सहारा इंडिया की अलग-अलग स्कीमों में जिन लोगों ने निवेश किया है उन्हें जल्द पैसा लौटाने की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट में दायर तमाम याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह निर्देश दिया है और इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

sahara

कोर्ट के फैसले के बाद सहकारिता मंत्रालय ने निर्देश जारी करके कहा है कि सहारा इंडिया को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ सहारयन यूनिवर्सल मल्टिपर्पस सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल और हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता पर लोगों से किसी भी तरह का पैसा जमा कराने पर रोक लगा दी है। सहकारिता मंत्रालय ने 22 मार्च के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए इन सभी सोसाइटी से जनता से किसी भी तरह का पैसा इकट्ठा कराने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बता दें कि सहारा समूह ने अक्टूबर 2020 में कहा था कि वह 75 दिनों के भीतर उसकी चार कंपनियों से जुड़े लोगों के पैसे को वापस कर देगी। गौर करने वाली बात है कि 10 लाख से अधिक लोगों ने इन स्कीमों में 3226 करोड़ रुपए जमा किए थे। सहारा ने उस वक्त कहा था कि भुगतान में देरी पिछले आठ साल से कंपनियों पर लगे प्रतिबंध के चलते हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+