2000 Note: एग्जिट पोल के नतीजों के बीच 2000 के नोट पर आई बड़ी खबर, पढ़िए RBI का नया अपडेट
2000 note latest news: देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों के बीच अब आरबीआई की तरफ से 2000 रुपए के नोट पर भी बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, 19 मई 2023 को आरबीआई ने ऐलान किया था कि 2000 के नोट 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत वापस लिए जा रहे हैं। बैंक में 2000 के नोट बदलने और जमा करने के लिए पहले 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया, जिसे बाद में बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दिया गया।

अब, शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है कि 19 मई 2023 तक 2000 रुपए के जितने नोट सर्कुलेशन में थे, उनमें से 97.26 फीसदी नोट उनके पास वापस आ चुके हैं। आरबीआई ने अपने आज के स्टेटमेंट में कहा, '19 मई 2023 को जब 2000 के नोट वापस लेने का ऐलान किया गया, तो सर्कुलेशन में मौजूद इन नोटों की कुल वैल्यू 3.56 लाख करोड़ रुपए थी। 30 नवंबर 2023 को ये आंकड़ा घटकर 9760 करोड़ रुपए हो गया है।'
आपके पास अभी भी हो 2000 का नोट, तो क्या करें?
आरबीआई ने यह भी बताया कि हालांकि मार्केट में मौजूद 2000 रुपये के नोट अभी भी वैध मुद्रा बने रहेंगे। गौरतलब है कि बैंकों के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अपने 19 निर्गम कार्यालयों पर भी 2000 के नोट बदले की सुविधा दी थी। 9 अक्टूबर 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालयों के काउंटरों पर 2000 रुपये के नोट बदले जाने के अलावा बैंक खातों में जमा करने के लिए भी स्वीकार किए जा रहे हैं। आरबीआई ने अपने आदेश में कहा था कि लोग अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 के नोट देश के किसी भी डाकघर से डाक के माध्यम से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं।
क्यों वापस लिए गए हैं 2000 के नोट?
आपको बता दें कि नवंबर 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी, तो अर्थव्यवस्था में मुद्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2000 का नोट मार्केट में लाया गया था। इसके बाद मई 2023 में 2000 रुपए के नोट वापस लेने का फैसला लेते हुए आरबीआई ने कहा कि जिन जरूरतों के लिए ये नोट लाया गया था, वो अब पूरी हो गई हैं, इसलिए इन्हें वापस लिया जा रहा है।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications