बड़ा खुलासा- आईएस डीके रवि ने मौत से पहले किसे किया 44 बार फोन
बेंगलुरू। भू माफियाओं और सैंड माफियाओं के लिए लोहा लेने वाले आईएस अधिकारी डीके रवि की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि रवि ने आत्महत्या से पहले अपनी 2009 की बैचमेट महिला मित्र को 44 बार फोन किया था। पुलिस के इस खुलासे के बाद इस आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग और तेज हो गयी है।

पुलिस के अनुसार डीके रवि की कॉल डीटेल में इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्होंने 44 बार अपनी मित्र को फोन किया। डीके रवि अपनी इस 2009 की बैचमेट के साथ के अनुभव अक्सर अपने फेसबुक पर साझा किया करते थे। रवि की ये मित्र दक्षिण कर्नाटक में तैनात हैं और विवाहिता हैं। पुलिस डीके रवि की आत्महत्या के मामले में इस तथ्य को मुख्य बिंदु मानते हुए जांच कर रही है।
वहीं विपक्ष इस तथ्य के बाद राज्य सरकार को हमला बोल रहा है। विपक्ष के नेताओं की मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। वहीं विपक्ष का यह भी कहना है कि रवि अपनी मित्र से कुछ अहम जानकारी साझा करना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications