जेल से सज़ा काटकर लौटी औरतों का 'महापरिवर्तन'

जेल से सज़ा काटकर लौटी औरतों का 'महापरिवर्तन'

पेट्रोल पंप
BBC
पेट्रोल पंप

गोदावरी आज खुश है क्योंकि अब वो अपने बच्चों को अपने पास रख सकेगी. उन्हें एक अच्छी जिंदगी दे सकेगी क्योंकि आज उसके पास एक नौकरी है.

नौकरी सिर्फ 12 हज़ार रुपये की है लेकिन जेल से सज़ा काटकर लौटी औरत के लिए यह रक़म भी बहुत अधिक है.

पति की हत्या के आरोप में वो 6 साल जेल में रहीं. डेढ़ साल पहले जेल से छूटी तो ज्यादातर लोगों ने काम देने से मना कर दिया.

होटल और छोटी-मोटी दुकानों में बर्तन धोने, सफाई करने का काम मिला लेकिन इज़्जत नहीं. गोदावरी और उन जैसी सैकड़ों ऐसी औरतें हैं जिन्होंने क़ानून की सज़ा तो पूरी कर ली लेकिन समाज उन्हें आज भी अपराधी ही मानता है.

भारत की जेल में भी बंद रहे हैं कोइराला

जब मौत की सजा से बचने के लिए जेल गए थे शोभराज

कैदियों को लाने ले जाने के लिए गाड़ी
Getty Images
कैदियों को लाने ले जाने के लिए गाड़ी

गोदावरी और जेल से सज़ा काटकर लौटी औरतें अपनी आगे की ज़िंदगी इज़्जत और आत्म-निर्भरता के साथ बिता सकें, इसके लिए हैदराबाद की महिला जेल ने एक सराहनीय कदम उठाया है.

जेल प्रशासन ने गोदावरी और उन जैसी 24 दूसरी महिलाओं को पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए तैयार किया है.

इन औरतों को पिछले 10 दिनों से ट्रेनिंग दी जा रही थी और आज 'केवल महिलाओं द्वारा संचालित' इस पेट्रोल पंप का उद्घाटन भी हो गया.

तिहाड़ में सुरंग, एक क़ैदी फ़रार

भारतीय जेल में पैदा हिना मां संग जाएंगी पाक

डीजी जेल वी के सिंह का कहना है कि जब औरतें जेल से निकलती हैं तो न तो उन्हें उनका परिवार अपनाता है और न ही यह समाज स्वीकार करता है.

ऐसे में कुछ औरतें जहां भीख मांगने तक को मजबूर हो जाती हैं वहीं कुछ दोबारा से अपराध के रास्ते पर चली जाती हैं.

पेट्रोल पंप
BBC
पेट्रोल पंप

ऐसे में इन औरतों को एक नई ज़िदगी देने के उद्देश्य से इस पेट्रोल पंप की शुरुआत की गई है. अपनी तरह का यह पहला पेट्रोल पंप है जो पूर्व महिला कैदियों द्वारा संचालित होगा. इन औरतों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा, जो ट्रेनिंग के समय से ही लागू है.

इस प्रयास को 'महापरिवर्तन' नाम दिया गया है और वाकई गोदावरी जैसी औरतों के लिए यह परिवर्तन ही है.

गोदावरी से जब हमनें यह पूछा कि वह आगे क्या करेंगी, अब तो उनके पास नौकरी भी है.

गोदावरी ने कहा, 'मुझे हर महीने 12 हज़ार मिलेंगे. पैसा जमा करूंगी ताकि अपने बच्चों को साथ रख सकूं. उनको अच्छी जिंदगी दे सकूं.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+