Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुकन्या समृद्धि योजना में बड़ा बदलाव, अब 1000 की जगह सिर्फ 250 रु जमा कर खोल सकेंगे अकाउंट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बेटियों की लिए चलाई गई अपनी योजना सुकन्या स्मृद्धि योजना में बड़ा बदलाव किया है। इस बदले हुए नियम के बाद अब मात्र 250 रुपए सालाना जमा पर इस स्कीम को शुरू कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) में सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा 1000 रुपए से घटाकर मात्र 250 रुपए कर दी है। इस बदलाव का मकसद अधिक से अधिक लोगों को बेटियों के नाम पर पॉलिसी लेने के लिए प्रेरित करना है और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखना है।

 सुकन्या स्मृद्धि योजना में बड़ा बदलाव

सुकन्या स्मृद्धि योजना में बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने सुकन्या स्मृद्धि योजना के तहत न्यूनतम जमा राशि की सीमा को घटाकर 250 रुपए कर दिया है।सरकार ने सुकन्या समृद्धि अकाउंट रूल्स, 2016 में संशोधन कर दिया है। इस संशोधन के बाद अब 250 रु सालाना जमा करके भी निवेश शुरू किया जा सकता है। मात्र 250 रुपए की जमा राशि पर आप अपनी लाडली का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्‍कीम के तहत अब हर साल मिनिमम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं।

 बेटियों के लिए पॉलिसी लेने के लिए आकर्षित होंगे लोग

बेटियों के लिए पॉलिसी लेने के लिए आकर्षित होंगे लोग

सरकार ने सुकन्या स्मृद्धि योजना के तहत इस स्कीम में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव का मकसद लोगों को बेटियों के लिए पॉलिसी देने के लिए प्रेरित करना है। पहले इस स्‍कीम में हर साल 1000 रुपए का डिपॉजिट अनिवार्य था,लेकिन अब इसे घटाकर 250 रुपए कर दिया गया है। बजट 2018-19 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार के इस सफल स्कीम की चर्चा करते हुए कहा था कि नवंबर 2017 तक इस स्कीम के तहत 1.26 करोड़ खाते खुलवाए गए हैं।

 छोटी बजत योजनाओं में सबसे बेहतर

छोटी बजत योजनाओं में सबसे बेहतर

मोदी सरकार की ये योजना छोटी बचत योजनाओं में सबसे बेहतर हैं। यह योजना पीपीएफ या फिर अन्य छोटी बचत योजनाओं से बेहतर हैं, क्योंकि इसमें बाकी योजनाओं के मुकाबले ब्याज दर ज्यादा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में इस योजना के तहत 8.1 फीसदी की दर से ब्याज तय की गई है। वहीं इस योजना में निवेश करने पर आयकर कानून की धारा 80सी के तहत पूरी तरह टैक्‍स छूट है।

 कैसे खोलें सुकन्या स्मृद्धि योजना

कैसे खोलें सुकन्या स्मृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए आप बैंक की आधिकारिक शाखा या डाकघर में जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप ऑनलाइन भी पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस खाता खोलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए, जिनका होना अनिवार्य है।

  • बच्‍ची का जन्‍म प्रमाणपत्र।
  • जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।
  • जमाकर्ता का एड्रेस प्रूव माता-पिता के साथ बच्ची की तस्वीर। आप इस खाते को डाकघर में भी खोल सकते हैं।
  • इसके अलावा आप ऑनलाइन भी सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं।

आप https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/content/pdfs/494SSAC110315_A3.pdf पर जाकर खाता खोलने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

 कौन खोल सकता है सुकन्या स्मृद्धि अकाउंट

कौन खोल सकता है सुकन्या स्मृद्धि अकाउंट

देश का कोई भी नागरिक , जिसकी बेटी 10 साल या उससे कम उम्र की है वो बेटी के नाम पर सुकन्या धन योजना खुलवा सकता है। आप यह खाता तभी खुलवा सकते हैं जब आप बेटी के प्राकृतिक या कानूनन अभिभावक हों। आप एक खाता 250 रुपए की शुरुआती जमा राशि के साथ खोल सकते हैं और एक वित्तीय वर्ष में इस खाते में कम से कम 250 रुपए और अधिकतम 150000 रुपए तक ही जमा कर सकते हैं। अगर आप किसी वित्तीय वर्ष में न्यूनतम राशि जमा करना भूल गए या नहीं जमा कर सके तो आपको न्यूनतम जमा राशि के साथ-साथ 50 रुपए प्रतिवर्ष के जुर्माना भी भरना होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+