ललित विवाद में बड़ा खुलासा, प्रियंका और वाड्रा भी मिले हैं
नई दिल्ली। ललित मोदी की मदद का विवाद अब और गहराता जा रहा है। एक के बाद एक देश के बड़े नेता इस विवाद में घिरते जा रहे हैं। ललित मोदी ने अब इस विवाद में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को भी घसीट लिया है।
ललित मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि उनसे मिलने के लिए लंदन में प्रियंका गांधी और वाड्रा एक रेस्टोरेंट में आये थे। मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि पिछले साल गांधी परिवार से लंदन में मिलकर अच्छा लगा था।
ललित मोदी ने टिमी सारना नाम के व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा है कि उनके पास मेरा मोबाइल नंबर है और वो मुझे फोन करके पूछ सकते हैं कि मैं उस मुलाकात के बाद कैसा महसूस कर रहा हूं।
ललित मोदी ने कहा कि मैं बिना किसी बात को छिपाए साफ बात करुंगा और बिना कोई डील किये इस बात का एहसास कराउंगा का यह विवाद कहां तक गहराया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ललित मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई पहले से फिक्स मुलाकात नहीं थी, अचानक दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले और साधारण बात हुई।
सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र की सरकार इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे और सुषमा स्वराज के ललित मोदी के साथ करीबी रिश्ते सबके सामने हैं उनके खिलाफ कार्यवाही करने की बजाए सरकार मुद्दे को भटका रही है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि छोटे मोदी और बड़े मोदी के रिश्तों के बारे में पीएम सबको बतायें।













Click it and Unblock the Notifications