Fake फोटो के फेर में फंस गए अमिताभ बच्चन और कर डाला बेहद भावुक ट्वीट
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया का प्रभाव लोगों पर काफी दिखने लगा है। लोग ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स पर खूब एक्टिव करते है। कभी ये सोशल मीडिया किसी को हीरो बना देते है तो कभी लोग इसकी वजह से ट्रोल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हुआ। एक फेक तस्वीर के फेर में फंसकर अमिताभ बच्चन ट्विटर पर लोगों के निशाने में आ गए।

लेकिन उनका ये ट्वीट अब उनके लिए मुश्किल बन गया। दरअसल जसप्रीत ने स्वर्ण मंदिर की क्रॉप तस्वीर शेयर कर दी थी। इस फेक फोटोशॉप से तैयार किया गया था।अमिताभ के रिट्वीट के बाद नवकरण बरार नाम के शख्स ने खुद इस बात की घोषणा ट्विटर पर की कि उसने इस तस्वीर को पिकआर्ट से एडिट किया है। उसने ट्वीट कर लिखा कि गोल्डन टैंपल की ये तस्वीर मैंने पिकआर्ट से एडिट की है, अगर इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं तो फोटो क्रेडिट दें। नवकरण ने बताया कि उसकी ये एडिटेड तस्वीर कॉपीराइट का मामला है।












Click it and Unblock the Notifications