बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा एक्शन, AAP विधायक को नोटिस, फर्जी Aadhar से जुड़ा है मामला
कथित रुप से फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेज के जरिए भारत में एंट्री को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में हाल ही में कुछ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए थे। वहीं अब ताजा एक्शन आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ लिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP विधायक मोहिंदर गोयल और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज मामले में जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से रिठाला विधानसभा से विधायक मोहिंदर गोयल मुश्किल बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज मामले में जांच में शामिल होने के लिए विधायक मोहिंदर गोयल और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। इससे पहले इसी मामले में कुछ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए थे।
पुलिस के ताजा एक्शन को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का कहना है, "दिल्ली में फर्जी वोटों की जांच से पता चला है कि फर्जी आधार कार्ड बनाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट बनाए जा रहे हैं और दो AAP विधायकों - मोहिंदर गोयल और जय भगवान उपकार के हस्ताक्षर पाए गए हैं। AAP देश विरोधी ताकतों का समर्थन ले रही है। अरविंद केजरीवाल के देश विरोधी ताकतों के प्रति प्रेम का राज क्या है?"












Click it and Unblock the Notifications