भूमि पेडनेकर को कोरोना संक्रमित मौसी के लिए थी वेंटिलेटर की जरूरत, मदद मिलने पर कही ये बात

मुंबई, 04 मई। कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में लड़ाई जारी है। महामारी की दूसरी लहर से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाओं की कमी से रोजाना हजारों मरीज मौत के मुंह में समा रहे हैं। हालात इतने भयावह हैं कि मशहूर हस्तियों को भी अस्पतालों में बेड के लिए जूझना पड़ रहा है, बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को भी ऐसी ही एक परिस्थिती का सामना करना पड़ा। भूमि पेडनेकर ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि 24 घंटे के अंदर वह अपने दो करीबियों को खो चुकी हैं जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है।

ट्विटर फैमिली से लगाई मदद की गुहार

ट्विटर फैमिली से लगाई मदद की गुहार

कोरोना वायरस से जूझ रहें अपने करीबियों को अस्पताल में भर्ती कराने और ऑक्सीजन के लिए देशभर से लोग सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को भी अपने कोरोना संक्रमित करीबी की मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा है। भूमि ने अपने ट्विटर फैमिली से मदद की गुहार लगाते हुए दिल्ली-एनसीआर में एक वेंटीलेटर बेड की जरूरत को लेकर ट्वीट किया।

मौसी के लिए चाहिए वेंटिलेटर बेड

मौसी के लिए चाहिए वेंटिलेटर बेड

एक्ट्रेस ने लिखा, 'दिन और भी मुश्किल होते जा रहे हैं, मुझे दिल्ली एनसीआर में अपने मौसी के लिए एक वेंटिलेटर बेड चाहिए। वह आईसीयू में है, लेकिन हमें उन्हें जितना जल्दी हो सके स्थानांतरित करने की आवश्यकता है। अगर किसी को कुछ भी पता है तो कृपया मुझे पर्सनली मैसेज भेजें। हालांकि, बाद में भूमि ने यह बताते हुए अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया कि उन्हें (मौसी) को आवश्यक मदद मिल गई है। भूमि ने सोशल मीडिया यूजर्स को धन्यवाद भी दिया।

कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं भूमि

कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं भूमि

आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से जरूरत मंद लोगों की मदद भी कर रही हैं। वह खुद भी 5 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, उनके कोस्टर एक्टर विक्की कौशल भी कोरोना संक्रमित मिले थे। हालांकि अब दोनों महामारी को मात दे चुके हैं और अन्य लोगों की ऑक्सीजन-बेड संबंधी समस्या को दूर करने का भालाई का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर को भी हुआ कोरोना, बोलीं- तमाम सावधानी के बाद भी हो गई पॉजिटिव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+