BHU Violence: राहुल गांधी ने कहा- यही है भाजपा का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'

नई दिल्ली। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रावास के अंदर जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, उसे लेकर हर कोई योगी सरकार की आलोचना कर रहा है। इसी बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि यही है भाजपा का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'। राहुल गांधी ने यह बात एक ट्वीट के जरिए कही है। इस घटना के बाद योगी आदित्यनाथ ने डिवीजनल कमिश्नर से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

BHU violence: राहुल गांधी ने कहा- यही है भाजपा का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'

BHU Violence

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हुए इस लाठीचार्ज में बहुत सारे छात्र-छात्राओं को तो चोट लगी ही है, साथ ही कई पत्रकार और पुलिसवाले भी इसमें जख्मी हो गए हैं। यह लाठीचार्ज उन स्टूडेंट पर किया गया जो कैंपस के अंदर आर्ट फैकल्टी की एक छात्रा से छेड़खानी करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दें कि कैंपस के अंदर ही तीन मोटरसाइकिल सवार लोगों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।

ये भी पढ़ें- BHU Violence: छात्राओं पर लाठीचार्ज के बाद कई पुलिस अधिकारी हटाए गए

इस घटना के बाद आखिरकार पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। लंका पुलिस स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर, भेलापुर के सर्किल ऑफिसर और अडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट को हटा दिया गया है। बीएचयू के छात्रावास में शनिवार की रात पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया था, साथ ही छात्राओं पर रबर की गोली और टियर गैस का इस्तेमाल किया गया गया था।

ये भी पढ़ें- BHU Violence: प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचा छात्राओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा

आपको बता दें कि बीएचयू की छात्राएं 22 सितंबर से छात्रावास के बाहर हो रही छेड़खानी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं, छात्राओं की मांग थी कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए, साथ ही छात्रावास में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। अपनी मांगों को लेकर छात्राएं प्रदर्शन कर रही थीं और कुछ छात्राएं भूख हड़ताल भी कर रही थीं। लेकिन जिस तरह से शनिवार को यह पूरा प्रदर्शन हिंसक हुआ, उसके बाद पुलिस ने छात्रावास में घुसकर छात्राओं पर लाठियां भाजी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने यूपी पुलिस की जमकर आलोचना की। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राजबब्बर जब छात्राओं का साथ देने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+