उमा भारती के खिलाफ भोपाल की कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया
भोपाल। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के खिलाफ मानहानि के मामले भोपाल कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। उमा भारती के खिलाफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बोले नायडू, पीएम मोदी के हाथ में देश बिल्कुल सेफ
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज कराया था।
युद्ध की आशंका के बीच सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने शुरू किया गांव खाली कराने का काम
दिग्विजय सिंह ने उमा भारती के खिलाफ उस बयान के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह पर अपने कार्यकाल के दौरान गलत तरीके से 15000 करोड़ रुपए कमाने का आरोप लगाया था।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया पर जश्न, देखें लोगों ने क्या कहा
दिग्विजय सिंह के खिलाफ इस आरोप को भाजपा की मैग्जीन में भी जगह दी गई थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन आरोपों की वजह से उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है, यह आरोप सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए लगाए गए थे। जानिए इंडियन आर्मी की एलओसी पार सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी हर जानकारी












Click it and Unblock the Notifications