हैदराबाद: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने फिर लिया हिरासत में

नई दिल्ली। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को एक बार फिर हिरासत में लिया गया है। इस बार वे हैदराबाद में हिरासत में लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद हैदराबाद के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) पहुंचे थे। जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अपनी गिरफ्तारी की सूचना चंद्रशेखर आजाद के आधिकारिक अकाउंट से दी गई है। आजाद क्रिस्टल गार्डन मेहदी पटनम में छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे।

Bhim Army chief Chandrashekhar Azad has been detained by Hyderabad Police

चंद्रशेखर आजाद लंगरहाउस पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले इलाके में CAA-NRC के विरोध में आयोजित किए गए एक प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस ने बताया है कि प्रदर्शनकारियों ने इस विरोध प्रदर्शन के आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली थी। पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद को लुंगरहाउस पुलिस थाना सीमा के तहत सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने से पहले हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तारी से पहले चीफ ने ट्वीट कर पुलिस पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि, मैं अभी 4 बजे क्रिस्टल गार्डन मेहदी पटनम हैदराबाद पहुंच रहा हूँ लेकिन हैदराबाद पुलिस का हाल देख लीजिए उस जगह को पुलिस छावनी बना दिया है और लोगों को जबर्दस्ती कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका जा रहा है। इससे पहले चंद्रशेखर ने हैदराबाद पहुंचने की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था, जनआंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं पहली बार हैदराबाद आ रहा हूं। संविधान की रक्षा के लिए गणतंत्र दिवस पर हम सभी बहुजन समाज के लोग एकजुट होकर संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे और संविधान रक्षा की शपथ लेंगे।

बता दें कि, शाहीन बाग को हाल ही में दिल्ली की कोर्ट से जमानत मिली थी। उन्हें दरियागंज में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। लेकिन बाद में उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी। इसके बाद बुधवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद दिल्ली शाहीन बाग पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+