मालवीय, वाजपेयी को भारत रत्न दिया जाना खुशी की बात: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर खुशी जताई है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित करना बेहद खुशी की बात है।

वहीं, अटल जी सभी भारतीयों के लिए काफी मायने रखते हैं, वह एक मार्गदर्शक, प्रेरक व्यक्तित्व हैं। भारत के लिए उनका योगदान अमूल्य है।" केंद्र सरकार ने पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती और वाजपेयी के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications