'सचिन को भारत रत्न देकर देश का अपमान हुआ'

और ना ही कभी उनकी ओऱ से संसद में जनहित के मुद्दे उठाते हुए देखा गया। सचिन संसद से गैर हाजिर ही रहे हैं। इसके अलावा फिल्मी दुनिया से राज्य सभा सांसद बनी रेखा भी संसद से गैर हाजिर ही रहीं। जिसके बाद काफी विवाद उपजा है। काटजू ने रेखा को राज्य सभा सांसद बनाना भी गलत बताया। काटजू ने कहा कि रेखा को राज्यसभा सांसद बनाना भी देश का अपमान ही था।
इनको दिया जाना चाहिए था भारत रत्न
मार्कंडेय काटजू ने कहा कि भारत रत्न जिनको दिया जाना चाहिए था। उन्हे दिया ही नहीं गया। काटजू ने कहा कि भारत रत्न तो सुब्रमण्यम भारती, डॉ. कोटनिस औऱ मिर्जा गालिब को दिया जाना चाहिए था। यही वो शख्सियते थीं जिनको भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications