कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra के समापन समारोह में कौन कौन से दल शामिल हुए?
भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह के लिए कांग्रेस की तरफ से कुल 21 दलों को आमंत्रित किया गया था।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को समापन हो गया। यात्रा श्रीनगर में खत्म हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग हिंसा नहीं झेले हैं, इसलिए इन्हें इसकी समझ नहीं है। मैं हिंसा झेल और सह चुका है। इसलिए मैं जानता हूं कि यह कितना पीड़ादायक होता है। उन्होंने भारी बर्फबारी के बीच यात्रा का संबोधन किया। यात्रा के समापन के मौके पर कई विपक्षी पार्टियां जैसे- DMK, BSP, National Conference और PDP जैसी पार्टियां शामिल हुईं।
समापन समारोह में DMK सांसद तिरुचि शिवा और बसपा सांसद श्याम सिंह यादव भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। वहीं,श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राहुल, तुमने कहा था कि तुम कश्मीर में अपने घर आ गए हो। यह तुम्हारा घर है। मुझे उम्मीद है कि गोडसे की विचारधारा ने जम्मू-कश्मीर से जो छीन लिया, वह इस देश से वापस मिल जाएगा। गांधी जी ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में आशा की किरण देख सकते हैं। आज देश राहुल गांधी में आशा की किरण देख सकता है।
इसके अलावा उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह एक बहुत ही सफल यात्रा रही है। राष्ट्र को इसकी आवश्यकता थी। यह साबित हो गया है कि ऐसे लोग हैं जो भाजपा को पसंद करते हैं और ऐसे लोग हैं जो भाजपा को छोड़कर एक नई सरकार चाहते हैं और सद्भाव चाहते हैं। एक-दूसरे के साथ शांति और प्यार से रहना चाहते हैं। कुछ ऐसा जो भाजपा नहीं दे सकती।
Recommended Video

समापन समारोह में कुल 10 पार्टियां हुईं शामिल
कांग्रेस की सभा में डीएमके, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, वीसीके, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस, आरएसपी, जेएमएम, सीपीआई के नेता भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल हुए। बसपा सांसद श्याम सिंह यादव भी इसमें शामिल हुए। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे निजी तौर पर शामिल हुए। पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से कुल सपा सहित 21 दलों को न्योता दिया गया था।
7 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। साउथ राज्यों को कवर करते हुए यात्रा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर पहुंची थी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कुल 12 जनसभाएं की। वहीं, यात्रा कुल 145 दिनों तक चली।
ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बर्फ से खेलते दिखे राहुल गांधी-प्रियंका, वायरल हुई भाई-बहन की तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications