भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बर्फ से खेलते दिखे राहुल गांधी-प्रियंका, वायरल हुई भाई-बहन की तस्वीर
राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है। इसका समापन समारोह कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू हुआ है। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी में पिछले साल 7 सितंबर को शुरू हुई थी।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राहुल गांधी के नेतत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है।श्रीनगर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में 21 विपक्षी दलों को बुलाया गया है। कन्याकुमारी में पिछले साल 7 सितंबर को शुरू की गई कांग्रेस की यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा की है। भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इसी बीच कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की बर्फ के साथ खेलते हुए तस्वीर शेयर की है। भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बर्फ से खेलते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की बर्फ के साथ खेलते हुए तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''यात्रा का समापन, श्रीनगर की बर्फबारी और अपनेपन की कुछ तस्वीरें। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सुबह यात्रियों के साथ थी, नाचते-गाते।''
भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी दिन जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में एक रैली के साथ खत्म हुआ। राहुल गांधी ने सोमवार को भारी बर्फबारी के बीच सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, ''जब मैं कन्याकुमारी से आगे बढ़ रहा था तब मुझे ठंड लग रही थी। मैंने कुछ बच्चे देखे। वे गरीब थे, उन्हें ठंड लग रही थी, वे मजदूरी कर रहे थे और कांप रहे थे। मैंने सोचा ठंड में ये बच्चे स्वेटर-जैकेट नहीं पहन पा रहे हैं तो मुझे भी नहीं पहनना चाहिए।''
भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''आज जो राजनीति देश में चल रही है उससे देश का भला नहीं होगा, ये तोड़ने-बांटने, नफरत की राजनीति है। मेरी उम्मीद है ये नफरत खत्म होगी और प्रेम ही सबको जोड़ेगा।''
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications