पीएम मोदी के COVAXIN की डोज लेने पर आया भारत बायोटेक का बयान, जानिए क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई। पीएम मोदी को जिस कोवैक्सिन को लगाया गया उसका निर्माण भारत बायोटेक ने किया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई। पीएम मोदी को जिस कोवैक्सिन को लगाया गया उसका निर्माण भारत बायोटेक ने किया है। इस मौके पर कंपनी ने कहा कि, 'आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए पीएम मोदी की उल्लेखनीय प्रतिबद्धता ने हमें प्रेरित और विनम्र बनाया। हां, हम सब मिलकर कोविड-19 से लड़ेंगे और विजयी बनेंगे।'

narendra modi

मालूम हो कि विपक्ष ने इस वैक्सीन को मंजूरी देने का विरोध जताया था। पीएम मोदी ने उसी वैक्सीन को लगवाकर विपक्षी पार्टियों का मुंह बंद कर दिया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की वैक्सीन करार दिया था। सोमवार को कोराना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक लगवाने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने एम्स में कोरोना की पहली खुराक ले ली है। उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए कम समय में काम किया है। जो वैक्सीन के लिए पात्र हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वो वैक्सीन जरूर लगवा लें।'

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाने का ऐलान किया है। और आज ही से यह वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए को-विन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप से पंजीकरण करना होगा।

भारत में अभी तक 1,43,01,266 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है, जिनमें स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। लेकिन सोमवार यानि आज से यह देश के वरिष्ठ नागरिकों और 45 से ऊपर के उन लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी जो पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं। वैक्सीन के दूसरे चरण में 27 मिलियन लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+