#BharatBandh:मेरठ और आगरा में कल बंद रहेंगे स्कूल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी कानून में बदलाव के फैसले के विरोध में सोमवार को देशभर में हिंसा के मामले सामने आने के बाद कई शहरों में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू है। देशभर में कई सौ लोगों की गिरफ्तारियां हुई है। हालात को देखते हुए सोमवार को ज्यादातर शहरों में प्रशासन ने जल्दी ही स्कूल बंद करा दिए गए थे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ और आगरा में प्रशासन ने कल (मंगलवार) भी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। कक्षा एक से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं को रद्द नहीं किया गया है, बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से ही होंगी।

Bharat Bandh over SC ST protection act schools in agra and meerut remain shut 3 march

मेरठ में हिंसा के बाद पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में बसपा के पूर्व विधायक और मेयर पति योगेश वर्मा भी हैं। एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी ने बताया कि 200 से ज्यादा लोगों पर एनएसए के तहत केस दर्ज किया गया है। आगरा में भी सोमवार को हिंसा, आगजनी और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं।

सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी कानून

मेरठ के आसपास के शहरों में भी प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई है। मुजफ्फरनगर में बाजार बंद कराने को लेकर हिंसा हुई, जिसके बाद कई गाड़ियां फूंक दी गईं। यहां एक व्यक्ति की मौत की खबर है। सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली, हापुड़ से भी आगजनी, पथराव, लाठीचार्ज की खबरें हैं। मुरादाबाद में भी एसटी-एसी एक्ट 1989 में संशोधन के खिलाफ भारत बंद ने हिंसा का रूप अख्तियार कर लिया। यहां प्रदर्शनकारियों ने पटरियों पर पहुंचकर हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 1 घंटे तक रोके रखा और पटरियों पर प्रदर्शन किया।

बंद के दौरान देशभर में हिंसा में छह लोगों की मौत की खबर है, वहीं कई शहरों में कर्फ्यू भी लगाना पड़ा है। मध्य प्रदेश के मुरैना, भिंड, ग्वालियर और कई शहरों से हिंसा की खबरें हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, गाजियाबाद में हिंसा हुई है। वहीं हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, झारखंड और कई दूसरे राज्यों से भी आगजनी और हिंसा की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+