Bharat Bandh 2024 : जगह-जगह हो रहे हैं प्रदर्शन, जानिए आज क्या है खुला और क्या है बंद?
Bharat Bandh 2024 :एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने आज भारत बंद का ऐलान किया है।
इस बंद को कई दलित ग्रप और बीएसपी का समर्थन मिला है। इस बंद को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

वेस्टर्न यूपी का एरिया बहुत ज्यादा संवेदनशील है इसलिए यहां पर सुरक्षा ज्यादा बढ़ाई गई है, तो वही राजस्थान में भी इस बंद को भारी संख्या में समर्थन मिल रहा है।
आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है...
आइए जानते हैं कि भारत बंद दौरान क्या खुला है और क्या है बंद? हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन आज निम्नलिखित सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
भारत बंद दौरान क्या खुला है और क्या है बंद?
- सार्वजनिक परिवहन सेवाएं ( बस, ऑटो) बाधित रहेंगी।
- अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।
- बैंकों और सरकारी कार्यालय फिलहाल खुले रहेंगे।
- ऑनलाइन बैंकिग सेवाएं और ATM चालू रहेंगे।
क्या कहा है सुप्रीम कोर्ट ने, जिस पर मचा है घमासान?
1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने आरक्षण पर बड़ा ऐलान किया। उसने राज्यों को अनुसुचित जाति और अनुसुचित जनजाति (SC-ST) के भीतर सब-कैटेगरी बनाने को फैसले को परमिशन दी, जिस पर घमासान हो गया है। कोर्ट ये फैसला वापस ले इसलिए आज भारत बंद बुलाया गया है, आपको बता दें कि भारत बंद ट्वविटर पर ट्रेंड भी कर रहा है।
क्या कहा बसपा ने?
बसपा नेता आकाश आनंद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत ठहराया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ' आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC/ST समाज में काफी गुस्सा है। फैसले के विरोध में हमारे समाज ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है।हमारा समाज शांतिप्रिय समाज है। हम सबका सहयोग करते हैं। सबके सुख-दुख में हमारा समाज शामिल होता है। लेकिन आज हमारी आजादी पर हमला किया।'
भारत बंद की तैयारियां
शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने बंद के दौरान संभावित हिंसा से निपटने के लिए संभागीय आयुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, किसी भी तरह के तनाव से बचने के लिए सभी जिलों में पुलिस की तैनाती बढ़ाने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications