उबर ड्राइबर ने देर रात राइड के दौरान महिला से बोला- उतरो नहीं तो तुम्हारे कपड़े फाड़ दूंगा

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उबर कैब चालक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि कैब चालक ने आधी रात को राइड के दौरान महिला से छेड़खानी की। इतना ही नहीं उबर ड्राइवर ने महिला से कहा कि कैब से उतरो नहीं तो तुम्हारे कपड़े फाड़ दूंगा। जिसके बाद महिला काफी डर गई। पीड़ित महिला ने शनिवार को ट्विटर पर इस डरावने अनुभव को शेयर किया और उबर कंपनी से इस बात की शिकायत की। महिला ने लिखा कि ऐप का 'सेफ्टी' सिस्टम खराब है, क्योंकि सेफ्टी बटन प्रेस करने पर पीड़ित की जगह ड्राइवर को कॉल किया जाता है।

कैब ड्राइबर ने दी महिला को सलाह- साथियों के साथ शराब नहीं पीनी चाहिए

कैब ड्राइबर ने दी महिला को सलाह- साथियों के साथ शराब नहीं पीनी चाहिए

महिला ने अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि सबसे पहले कैब ड्राइवर ने उन्हें सलाह दी कि एक शिक्षित महिला के तौर पर मुझे 7 बजे शाम तक काम खत्म कर घर चले जाना चाहिए और साथियों के साथ शराब नहीं पीनी चाहिए। महिला ने कैब ड्राइवर से कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी है और उन्हें अपने काम से मतलब रखना चाहिए। लेकिन इसके बाद ड्राइवर ने उन्हें 'स्लट' बताते हुए भद्दी बातें कही। फिर ड्राइवर ने कैब धीमी कर दी, इससे महिला अचानक डर गई।

महिला ने सेफ्टी बटन दबाया तो हुआ ये

महिला ने सेफ्टी बटन दबाया तो हुआ ये

इसके बाद महिला ने सेफ्टी बटन दबाया। उबर ने ड्राइवर को कॉल किया और इसी दौरान महिला से भी बात की। उबर के कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव ने महिला को कैब से उतरने के लिए कहा गया। महिला का आरोप है कि उनके लिए बाद में दूसरी कैब नहीं भेजी गई और आधी रात को उन्हें सड़क पर छोड़ दिया गया। उबर ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है और संबंधित ड्राइवर को उबर के साथ ड्राइव करने पर रोक लगा दी गई है।

दिल्‍ली में कैब ड्राइवर ने किया जेएनयू छात्रा का रेप

दिल्‍ली में कैब ड्राइवर ने किया जेएनयू छात्रा का रेप

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर कैब चालक द्वारा रेप करने की वारदात सामने आई है। वो छात्रा को तीन घंटे तक दिल्‍ली की सड़कों पर घुमाता रहा और फिर बदहवास स्थिति में आईआईटी के पास फेंककर फरार हो गया। पीड़िता मूलरूप से यूपी की रहने वाली है। इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षित माने जाने वाली विदेशी कैब कंपनियों को कटघरे में ला दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+