बेंगलुरू में शख्ख को ओला, उबर नहीं मिली तो खुद को इस जुगाड़ से पहुंचाया ऑफिस, हो रही जमकर तारीफ
Bengaluru News: बेंगलुरू शहर आईटी सिटी के नाम से ही नहीं अपने कुख्यात ट्रैफिक के लिए भी जाने लगा है। बेंगलुरू के लोगों को सड़कों पर हर दिन भारी ट्रैफिक- जाम और सवारी के लिए संघर्ष करना उनकी लाइफ का हिस्सा बन चुका है। लेकिन बेंगलुरू एक शख्स ने सवारी ना मिलने पर एक ऐसा समाधान ढूढ़ निकाला जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।
शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी आपबीती शेयर की है। जिसके बाद लोग उसके आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसकी बुद्धि की दाद दे रहे हैं।

दरसअसल, बेंगलुरू का ये शख्स आफिस जाने के लिए ओला, उबर ऐप पर अपने लिए सवारी बुक कर रहा था लेकिन लंबा इंतजार करने के बावजूद उसकी राइड बुक नहीं हो रही थी। आफिस में वो लेट हो रहा था तो उसने राइड बुक होने का इंतजार करने के बजाय एक सरल सा उपाय खोज निकाला। जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
Porter ऐप के जरिए खुद को पहुंचाया ऑफिस
इस शख ने उबर और ओला ना बुक होने पर पोर्टर ऐप के जरिए अपने लिए सवारी बुक कर ली। बता दें बेंगलुरू में पोर्टर नाम का ऐप ऑनलाइन सर्विस है जो सामान ले जाने वाला ऐप है ना की लोगों को यहां से वहां पहुंचाने के लिए।
शेयर की ये फोटो
सोशल मीडिया पर शख्स ने ये पोस्ट शेयर की है जिसमें वो पोर्टर टू-व्हीलर डिलीवरी पार्टनर के पीछे बैठे हुए नजर आ रहा है। इस फोटो में डिलीवरी पार्टनर उसके सामने बैठा हुआ है जिसके हेलमेट पर पोर्टर ऐप की ब्रांडिंग नजर आ रही है।
शख्स ने लिखा- आज मुझे खुद को ऑफिस पहुंचाना पड़ा
शख्स ने पोस्ट के कैप्शन मे लिखा "आज मुझे खुद ऑफिस ले जाना पड़ा क्योंकि ओला, उबर उपलब्ध नहीं थी। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट जमकर वायरल होरही है और लोग कमेंट करते हुए शख्स के आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे है।
had to porter myself to office today cuz no ola uber :( pic.twitter.com/pzLHoTG2QF
— pathik (@pathikghugare) February 6, 2025
बेंगलुरू के एक और शख्स ने शेयर किया था ये अनुभव
एक शख्स ने अपने साथ राइड के दौरान हुई घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया था। जो खूब चर्चा में आया था। शख्स ने बताया कि उसका ऑटो रिक्शा कुछ समय के लिए रुका हुआ था, तो उसे ऐसा मैसेज मिला जो चौंकाने वाला था। ये मैसेज रैपिडो ने उसकी सुरक्षा के बारे में पूछताछ करने के लिए भेजा था। उस व्यक्ति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घटना के बारे में बताया और कहा कि यह अप्रत्याशित संदेश तब आया जब उसका ऑटो रिक्शा जाम में फंसा हुआ था। उसने कहा राइड-हेलिंग सेवाएं अपने यात्रियों के प्रति कितनी सावधानी और सतर्कता दिखाने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications