Bengaluru Weather: बेंगलुरु को लगी किसकी नजर? गिरा पारा, बढ़ी सर्दी, वीकेंड तक कैसा रहेगा मौसम?
Bengaluru Weather: अपने सदाबहार मौसम के लिए मशहूर बेंगलुरु में भी इस वक्त सर्दी का असर देखा जा रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ मौसम वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। Silicon Valley के नाम से लोकप्रिय बेंगलुरु में जनवरी की शुरुआत भले ही गर्म रही हो लेकिन गुरुवार को शहर में एक बार फिर ठंड लौट आई है, दिन-रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि 'अगले कुछ दिनों तक यहां पर मौसम यूं ही ठंडा रहेगा। आपको बता दें बीते बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी के सामान्य 16 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था।'

कर्नाटक में शीतलहर का असर (Bengaluru Weather)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में तापमान के 12.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान लगाया है। वहीं पूरे कर्नाटक में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है, जिसमें बीदर ने 9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया , अनुमान है कि आज रात का तापमान और गिर सकता है, अनुमानित न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
पूरे वीकेंड यहां पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे (Bengaluru Weather)
आईएमडी का कहना है कि पूरे वीकेंड यहां पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर सुबह कोहरे या धुंध भी दिखेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बाहरी इलाकों में अधिक ठंड का संकेत (Bengaluru Weather)
गुरुवार को शहर के एचएएल हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम) और अधिकतम सामान्य 28.2 डिग्री सेल्सियस से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIAL) पर अधिकतम तापमान सामान्य 27.4 डिग्री सेल्सियस औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था। बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब येलाहांका में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो उत्तरी बाहरी इलाकों में अधिक ठंड का संकेत देता है।
अगले 48 घंटों में बैंगलुरु और होगा ठंडा (Bengaluru Weather)
गौरतलब है कि बेंगलुरु का अब तक का सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस 13 जनवरी 1884 को देखा गया था। जनवरी 2012 में 12 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। IMD ने अगले 48 घंटों के लिए बीदर, कालाबुर्गी, विजयपुरा, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़ जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है लेकिन बेंगलुरु थोड़ा ठंडा तो रहेगा लेकिन यहां शीतलहर नहीं रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications