Bengaluru weather: बेंगलुरु को लगी किसकी नजर? झुलसाती गर्मी से वैज्ञानिक भी हैरान, कब होगी बारिश?

Bengaluru Weather: अपने सदाबहार मौसम के लिए मशहूर बेंगलुरु इन दिनों गर्मी से तप रहा है, लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बेंगलुरु के इस मौसम परिवर्तन से आम लोगों की तरह मौसम वैज्ञानिक भी परेशान हैं। मंगलवार सुबह 9 बजे ही यहां का तापमान 29 डिग्री पहुंच गया है जो कि दिन में 30-32 डिग्री पहुंच सकता है लेकिन भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बेंगलुरु को जल्द ही सूर्य़ की तपिश से मुक्ति मिलेगी।

दरअसल IMD ने बेंगलुरु समेत 15 ज़िलों के लिए बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं का 'येलो अलर्ट' जारी किया है, उसका कहना है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक आईटीहब में बारिश होने के आसार हैं।

Bengaluru Weather

IMD के अनुसार, बारिश का यह मौजूदा दौर एक 'ट्रफ़' के कारण बन रहा है। जिसकी वजह से दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में बरसात होने के आसार हैं। बेलगावी, धारवाड़, हावेरी, गडग, ​​कलबुर्गी, यादगीर, रायचूर और कोप्पल,शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, हासन और कोडगु में भी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक में बारिश का अलर्ट, लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश का दौर बढ़ सकता है, जिसमें बीदर जैसे अतिरिक्त ज़िले भी शामिल होंगे। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश ज़िलों में कई जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है, जिससे यह क्षेत्र इस चरम चरण के दौरान सबसे अधिक प्रभावित होगा। इस दौरान हवा की गति में काफ़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तूफ़ानी बारिश के साथ-साथ ये तेज़ हवाएँ कई इलाकों में कुछ समय के लिए व्यवधान पैदा कर सकती हैं।

क्या है मौसम विभाग की एडवाइजरी?

भारत में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए India Meteorological Department (IMD) समय-समय पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करता है, ताकि धूप में बाहर निकलते समय स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचा जा सके। खासकर अप्रैल से जून के बीच, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तब सतर्क रहना बेहद जरूरी हो जाता है।

Bengaluru Weather

दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें

आईएमडी की एडवाइजरी के अनुसार, दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय सूर्य की किरणें सबसे तीव्र होती हैं और लू लगने का खतरा अधिक रहता है। यदि बाहर जाना बहुत जरूरी हो, तो सिर को ढककर निकलें-जैसे टोपी, गमछा या छाता इस्तेमाल करें। हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनना बेहतर होता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

नियमित रूप से पानी पीते रहें-IMD

पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचने के लिए नियमित रूप से पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे। इसके अलावा, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन भी फायदेमंद है। आईएमडी यह भी सलाह देता है कि कैफीन, शराब और बहुत ज्यादा मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

आईएमडी के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आना, सिर दर्द, उल्टी, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये लू (हीट स्ट्रोक) के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाएं, पानी पिलाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: यूपी से लेकर ओडिशा तक गर्मी का तांडव जारी,40 जिलों में लू का अलर्ट, कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?
यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: यूपी से लेकर ओडिशा तक गर्मी का तांडव जारी,40 जिलों में लू का अलर्ट, कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?
यह पढ़ें: Delhi Weather Update: तंदूर बनी दिल्ली! 42.3 डिग्री पारे के बीच धूल भरी आंधी से हाल बेहाल, जानें कब होगी बारिश
यह पढ़ें: Delhi Weather Update: तंदूर बनी दिल्ली! 42.3 डिग्री पारे के बीच धूल भरी आंधी से हाल बेहाल, जानें कब होगी बारिश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+