80 हजार का स्कूटर, डेढ़ लाख से ऊपर का चालान, बेंगलुरु से सामने आया अजब-गजब मामला, जानिए फिर क्या हुआ
Bengaluru: बेंगलुरु में एक स्कूटी चालक ने ट्रैफिक नियमों की सारी हदें पार कर दीं। उसने बार-बार नियम तोड़े और ट्रैफिक कानूनों की अनदेखी की, जिससे उस पर इतना भारी जुर्माना लग गया कि वह उसकी स्कूटी की कीमत से भी ज्यादा हो गया।
यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोग स्कूटी मालिक की लापरवाही और ट्रैफिक पुलिस की देरी से हुई कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

311 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
केरल नंबर की एक स्कूटी पर कुल 311 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में ₹1.61 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मार्च 2023 तक इस स्कूटी के खिलाफ इतने सारे चालान काटे गए थे। यह चालान ज्यादातर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जारी किए गए, जो शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Bike stunt: सात लोग, एक बाइक और भारी भरकम चालान! जानिए क्या है मामला? गर्लफ्रेंड वाला वीडियो भी अजीब
वाहन जब्त, मालिक को कई बार नोटिस
सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने सिटी मार्केट ट्रैफिक डिपार्टमेंट की मदद से स्कूटी को जब्त कर लिया। चालक ने हेलमेट नहीं पहना, रेड सिग्नल पार किया, वन-वे पर गाड़ी चलाई और प्रतिबंधित इलाकों में गाड़ी पार्क की, जिससे इतने चालान कटे।
जुर्माने की रकम स्कूटी की कीमत से ज्यादा
साल 2023 तक इस स्कूटी पर ₹1.05 लाख का चालान था, लेकिन 2024 में बढ़कर ₹1.61 लाख हो गया। सोशल मीडिया पर लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि जब इस स्कूटी के खिलाफ इतने चालान थे, तो ट्रैफिक पुलिस ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की?
लोगों में नाराजगी
इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने वाहन मालिक की लापरवाही और ट्रैफिक पुलिस की ढिलाई पर सवाल उठाए। कई लोगों ने पुलिस से यह भी पूछा कि अगर किसी सामान्य नागरिक का चालान कटता है, तो तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन इतने लंबे समय तक इस स्कूटी चालक को खुली छूट क्यों दी गई?
ये भी पढ़ें: Video:'विधायक का बेटा हूं, चालान कैसे काट दोगे', अमानतुल्लाह के बेटे का घमंड, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा












Click it and Unblock the Notifications