Bike stunt: सात लोग, एक बाइक और भारी भरकम चालान! जानिए क्या है मामला? गर्लफ्रेंड वाला वीडियो भी अजीब
Bike Stunt Video in UP: यूपी के औरैया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। एक बाइक पर सात युवक सवार होकर सड़कों पर निकले, जिसे देखकर राहगीरों की आंखें फटी रह गईं। घटना की तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
दरअसल, औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में जिला पंचायत उच्चतम माध्यमिक विद्यालय रुरुगंज के सामने सात युवक एक ही बाइक पर सवार नजर आए। किसी व्यक्ति ने इस घटना की तस्वीर खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। तस्वीर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस ने फोटो का संज्ञान लेकर बाइक नंबर के आधार पर चालान किया। यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए पुलिस ने 20,500 रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बाइक सवारों पर तीन अलग-अलग चालान काटे गए।
पहला चालान 2,500 रुपये का था, दूसरा 4,500 रुपये का और तीसरा चालान 13,500 रुपये का किया गया। रुरुगंज पुलिस चौकी प्रभारी अनिलेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रेमिका को सीने से चिपकाना पड़ा भारी
मुरादाबाद जिले में भी बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक को लड़की को सीने से चिपकाकर हाईवे पर बाइक दौड़ाते हुए देखा गया। यह घटना दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
वीडियो 26 सेकंड का है, जिसमें युवक को ओवरब्रिज और हाईवे पर बाइक दौड़ाते देखा गया। घटना रात के समय की है और कोहरे के बीच वीडियो शूट किया गया। राहगीरों ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
देखें Video-
पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच जारी है और युवक का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर बाइक नंबर का पता लगाकर एमवी एक्ट के तहत 6,000 रुपये का चालान काटा है।












Click it and Unblock the Notifications