Video:'विधायक का बेटा हूं, चालान कैसे काट दोगे', अमानतुल्लाह के बेटे का घमंड, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा
Amanatullah son Viral Video: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस खान की बुलेट दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर ली है। असल में पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस खान को गलत साइड बाइक चलाने के लिए रोका था। जब पुलिस ने उससे लाइसेंस और आरसी मांगी तो, उसके पास दोनों में से एक भी चीज नहीं थी।
अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उसने दिल्ली पुलिस से कहा कि 'मेरे पापा विधायक हैं, मुझे लाइसेंस की क्या जरूरत है। आप कैसे मेरा चालान काट दोगे।' अमानतुल्लाह खान के बेटे का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो वो अपना बाइक छोड़कर फरार हो गया।

अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस खान पर पुलिस से दुर्व्यवहार का आरोप!
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस खान ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया है। आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की वजह से जामिया नगर के ASI और SHO अपने स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। बाटला हाउस में नफीस रोड के पास उन्हें रॉन्ग साइड से बुलेट पर सवार दो लड़के आते दिखे। बाइक पर मॉडिफाई साइलेंसर भी लगा हुआ था। इसलिए पुलिस ने उन्हें रोका।
पुलिस ने कहा कि अनस खान ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि यह भी कहा कि उसे किसी लाइसेंस या आरसी की जरूरत नहीं है...क्योंकि वह विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है।
जांच अधिकारी ने शिकायत में आगे आरोप लगाया कि अनस खान ने विधायक को भी बुलाया, जिन्होंने भी उनसे अभद्र तरीके से बात की।
पुलिस ने अपनी शिकायत में क्या-क्या कहा?
शिकायत में लिखा गया है, ''मैं, एएसआई और एसएचओ जामिया नगर के कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए इलाके में गश्त कर रहा था, जब नफीस रोड बटला हाउस पहुंचा, तो एक मोटरसाइकिल, बुलेट पर सवार दो लड़के गलत साइड से आ रहे थे, मोटरसाइकिल मॉडिफायर साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे और जिग-जैग ड्राइविंग कर रहे थे। हमने मौजूद कर्मचारियों की मदद से उसे पकड़ लिया था। उसकी जांच की गई। उसने अपनी मोटरसाइकिल के साइलेंसर को मॉडिफाई करवाया था और रॉयल एनफील्ड बुलेट, काले रंग की थी।''
पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहन चला रहे युवकों में से एक ने खुद को विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया और पूछा, "और क्या हुआ? तुम मेरी बाइक इसलिए रोक रहे हो क्योंकि तुमने इस पर आम आदमी पार्टी का चिन्ह देखा है और बदतमीजी करने लगा।''
पहले भी गिरफ्तार हो चुका है अनस खान
बता दें कि इससे पहले नोएडा पुलिस ने उन्हें शहर में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि इस मामले पर अब तक अमानतुल्लाह खान ने कोई प्रतिक्रिया नगीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications