Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले 2 युवकों की झरने में गिरकर मौत, वॉटरफॉल पर ले रहे थे सेल्फी

बेंगलुरु: सेल्फी के शौक के कारण अक्सर देखा जाता है कि इसे पूरा करने के लिए लोग खतरा भी मोलने को तैयार हो जाते हैं। देश में कई हादसे इस कारण हो चुके हैं लेकिन फिर भी सेल्फी लेने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से परहेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक हादसा बेंगलुरु में हुआ जहां सेल्फी का शौक ही दो युवाओं की मौत का कारण बन गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब समीर रहमान और भवानी शंकर एक झरने के पास सेल्फी ले रहे थे।

ये भी पढ़ें: कुलभूषण जाधव मामले में फिर से अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट पहुंचा पाकिस्तान

Bengaluru Two Techies Die While Clicking Selfie near waterfall

यह घटना कल कणकपुरा जिले के मेकेदातु झरने के पास हुई, जहां कावेरी की एक सहायक अर्कावती नदी आकर मिलती है। पुलिस ने बताया कि दोनों की उम्र कि 20 साल के करीब थी। समीर रहमान और भवानी शंकर दोनों एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। हालांकि अथॉरिटी द्वारा यहां आने वालों से सेल्फी न खींचने की बार-बार अपील की जा रही है लेकिन फिर भी लोग इन हिदायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

बताया जा रहा कि सेल्फी लेते वक्त रहमान का पैर फिसल गया और वह गिर गया। जबकि भवानी शंकर ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही गिर पड़े। बता दें कि कर्नाटक के कृष्णा राजा सागर बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ने के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें: सोमनाथ भारती के पेट डॉग 'डॉन' की मौत, AAP विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा के केस में रहा था सुर्खियों में

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+