कुलभूषण जाधव मामले में फिर से अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट पहुंचा पाकिस्तान
नई दिल्ली। जासूसी के आरोप में जिस तरह से भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने अपनी कैद में रखा है उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में पाक को मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन एक बार फिर से पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में दूसरा हलफनामा दाखिल करने जा रहा है। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है, जिसके खिलाफ भारत लगातार पाकिस्तान को घेर रहा है।

पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो टीवी के अनुसार पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल के नेतृत्व में 400 पन्नों का जवाबी हलफनामा तैयार किया गया है, जिसे फॉरेन ऑफिस डायरेक्टर इंडिया डॉक्टर फरेह बुग्ती अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में दायर करेंगे। इसके लिए फरेह बुग्ती हेग पहुंच चुके हैं। इस्लामाबाद की ओर से कहा गया है कि जाधाव कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है, लिहाजा उसे विएना संधि के दायरे में नहीं माना जा सकता है। 17 अप्रैल को भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में नया हलफनामा दायर किया था। पाकिस्तान को कोर्ट हलफनामा दायर करने के लिए 17 जुलाई तक का समय दिया है
आपको बता दें कि कुलभूषण जाधव रिटायर्ड नेवी अधिकारी है, जिसे पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पिछले वर्ष 8 मई को जब पाकिस्तान ने जाधव को काउंसलर एक्सेस देने से इनकार कर दिया था तो भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए जाधव को काउंसलर एक्सेस देने के साथ फांसी की सजा पर रोक लगाई थी.












Click it and Unblock the Notifications