'लाशों पर राजनीति करने दीजिए', बेंगलुरु भगदड़ पर रोते-रोते ये क्या बोल गए शिवकुमार, सरकार को दी क्लीन चिट

Bengaluru stampede (RCB victory event): ''हमें प्रशासनिक सबक सीखना चाहिए, विपक्षी पार्टियों को लाशों पर राजनीति करने दें, मैं सूची दूंगा कि उन्होंने कितनी लाशों पर राजनीति की है। लेकिन छोटे बच्चों को देखकर दुख होता है। मैंने उनका दर्द देखा है। मैं जब अस्पताल गया तो मैं छोटे बच्चों को देखकर रोने लगा था।'' ये बातें मीडिया के सामने राते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार 05 जून को मीडिया के सामने कही है।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने बुधवार 04 जून को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 33 लोग घायल हो गए हैं। डीके शिवकुमार ने मौतों पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यहां इतनी मात्रा में भीड़ पहुंच जाएगी। डीके शिवकुमार ने कहा, "ऐसा नहीं होना चाहिए था और हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी...स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, लेकिन वहां 3 लाख से ज़्यादा लोग थे...(स्टेडियम के) गेट तोड़ दिए गए...हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं, हम तथ्य जानना चाहते हैं और एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं।"

Bengaluru stampede

डीके शिवकुमार ने अपनी सरकार को दी क्लीन चिट

मीडिया के सामने रोते डीके शिवकुमार ने अपनी सरकार को क्लीन चिट देने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA ) की थी। लेकिन फिर भी हम पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ है, वो दिल को तोड़ने वाला है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर इस घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''भाजपा राजनीति कर रही है...हमें इस घटना के लिए बहुत खेद है। हम भविष्य में बेहतर समाधान निकालेंगे।"

डीके शिवकुमार बोले- 'कोई भी परिवार इसे सह नहीं पाएगा'

शिवकुमार ने दिल दहला देने वाली घटना पर कहा, "मैं बच्चों के बारे में चिंतित हूं, मैंने देखा कि वे 15 साल के थे। मैंने अपनी आंखों से 10 शव देखे हैं। कोई भी परिवार इस नुकसान को सह नहीं पाएगा।"

शिवकुमार ने कहा, ''18 साल बाद RCB जीती थी, 18 साल बाद, मुझे नहीं पता कि युवाओं में क्या उबाल था - वे सभी आए। कुछ फैसले मैं खुले तौर पर सामने लाना चाहता था...यह सब बहस का विषय है। लेकिन चीजें हुई हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+