'किकी चैलेंज' किया तो जेल के अंदर डांस करवाएगी बेंगलुरू पुलिस, युवाओं के लिए चेतावनी जारी

किकी चैलेंज में लोग सड़क पर चलती गाड़ी के साथ डांस करते हैं जोकि काफी खतरनाक है। भारत में कई राज्यों की पुलिस इसे बैन कर चुकी हैं और अब बेंगलुरू पुलिस ने भी लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

बेंगलुरू। पूरी दुनिया में इस वक्त किकी चैलेंज का खुमार छाया हुआ है। कॉमेडियन शिगी द्वारा शुरू किए गए इस चैलेंज को हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे तक कर चुके हैं। जहां लोगों के सिर से इस चैलेंज का भूत नहीं उतर रहा, वहीं दुनियाभर की पुलिस के लिए ये सिरदर्द बन चुका है। किकी चैलेंज में लोग सड़क पर चलती गाड़ी के साथ डांस करते हैं जोकि काफी खतरनाक है। भारत में कई राज्यों की पुलिस इसे बैन कर चुकी हैं और अब बेंगलुरू पुलिस ने भी लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

Kiki Challenge

बेंगलुरू पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहर में जो भी ऐसा करता दिखा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बेंगलुरू सिटी पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'यदि आप सड़कों पर किकी चैलेंज के लिए डांस करते हैं, तो हम आपको सलाखों के पीछे डांस करवाएंगे!! किकी चैलेंज आपको डांस की तो नहीं, लेकिन कानून का किक जरूर देगी।' पुलिस का कहना है कि किकी चैलेंज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है।

पुलिस ने कहा है कि चैलेंज न केवल करने वालों के लिए खतरा है बल्कि सड़कों पर जा रहे लोगों को भी इससे परेशानी हो सकती है। यह ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन है और इसे कानून द्वारा दंडनीय अपराधों के रूप में देखा जाएगा। बेंगलुरू पुलिस ने कहा कि ये चैलेंज करने वाला या तो जेल जाएगा या अस्पताल।

ये भी पढ़ें: वडोदरा की आंटी का किकि चैलेंज वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दी चेतावनी

किकी चैलेंज इन दिनों युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस चैलेंज में युवा चलती गाड़ी से निकलकर कनाडाई सिंगर ड्रेक के गाने 'किकी, डू यू लव मी' पर डांस करते हैं। इस चैलेंज में उन्हें गाड़ी के साथ-साथ डांस करना होता है जो बेहद धीमी स्पीड पर चल रही होती है। इसके बाद वो गाड़ी में वापस आकर बैठ जाते हैं। ये चैलेंज कई लोगों के लिए खतरनाक साबित हुआ है।

इस चैलेंज में भले ही लोग ड्रेक के गाने पर डांस करते हों, लेकिन ये चैलेंज उन्होंने नहीं, बल्कि कॉमेडियन शिगी ने शुरू किया था। हालांकि शिगी ने इस गाने पर गाड़ी से निकलकर डांस नहीं किया था। इस चैलेंज को हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ से लेकर बॉलीवुड सितारे तक कर चुके हैं।

#Mood : KEKE Do You Love Me ? 😂😂😂 @champagnepapi #DoTheShiggy #InMyFeelings

A post shared by Shoker🃏 (@theshiggyshow) on

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

ये भी पढ़ें: UP POLICE ने जारी की चेतावनी, 'किकी डांस चैलेंज' से बच्चों को रखें दूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+