बैंगलुरू के कावेरी थियेटर में बम की खबर से फैली सनसनी
बैंगलुरू। एक बड़ी खबर बैंगलुरू से आ रही है..यहां के कावेरी थियेटर में बम की खबर आ रही है। थियेटर में एक लावारिस डिब्बा मिला है, हालांकि जांच टीम को उसके अंदर कोई विस्फोटक नहीं मिला है।

थाने को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। बम निरोधी दस्ता टीम इस समय मौके पर जांच कर रही है। टीवी पर आ रही खबरों के मुताबिक शहर के गुट्टाली में सांकी रोड़ पर स्थित कावेरी थियेटर में एक संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद थियेटर मैनजर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने जांच में पाया कि एक लावारिस बैग थियेटर में पाया गया, जिसमें अरबी भाषा में कुछ लिखा था। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत थियेटर खाली करवा लिया फिलहाल पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध बैग में जांच के दौरान कुछ नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications