Bengaluru Metro pink line: कब शुरू हाेगी बनरघट्टा वाली मेट्रो? समझें क्या होगा रूट और स्टेशन?
Bengaluru Metro pink line: बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन (लाइन 6) कुल 21.3 किलोमीटर लंबी है, जिसमें 18 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। यह कॉरिडोर कालेना अग्रहारा (गोट्टीगेरे) से शुरू होकर नार्थ बेंगलुरू के नागावारा तक फैला है, जिसका लक्ष्य शहर के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों को जोड़ना है। इसके शुरू होने के बाद ट्रैफिक भी कम होगा।
इस लाइन में 13.8 किलोमीटर हिस्सा अंडग्राउंड और 7.5 किलोमीटर एलिवेटेड यानी ऊपर ट्रैक बनाए गए हैं। इसका मार्ग बनरघट्टा रोड, जेपी नगर चौथा चरण, जयदेव, डेयरी सर्किल, एमजी रोड और शिवाजी नगर सहित प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेगा।

कब शुरू होगी पिंक लाइन?
पिंक लाइन को दो चरणों में खोलने की योजना है। मई 2026 तक कालेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक का 7.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड दक्षिणी खंड (फेज 1) चालू हो जाएगा।
वहीं पूरी लाइन (फेज 2), जिसमें डेयरी सर्किल और नागावारा के बीच का चुनौतीपूर्ण 13.8 किलोमीटर अंडरग्राउंड हिस्सा भी शामिल है, दिसंबर 2026 तक पूरी तरह से संचालित होने लगेगी।
होंगे सात स्टेशन
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) नम्मा मेट्रो पिंक लाइन का कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक यह खंड सात स्टेशनों वाला है, जो कुल 21 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का हिस्सा है।
बता दें साउथ एलिवेटेड खंड के लिए ट्रायल रन जनवरी 2026 में शुरू हो चुके हैं। यह कॉरिडोर दक्षिण बेंगलुरु के कलेना अग्रहारा को उत्तर के नागवारा से जोड़ेगा। प्रोटोटाइप ट्रेनों के परीक्षण रन इस खंड पर सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।
इंटरचेंज सुविधा भी होगी उपलब्ध
एमजी रोड पर ग्रीन लाइन, जयदेव पर येलो लाइन और नागावारा पर ब्लू लाइन से इसका सीधा जुड़ाव होगा। इस लाइन से बनरघट्टा रोड कॉरिडोर पर यातायात की भीड़भाड़ काफी कम होने का अनुमान है और बेंगलुरु के उत्तरी हिस्सों को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।
इंटरचेंज स्टेशन
- जयदेव अस्पताल (Jayadeva Hospital): येलो लाइन (आरवी रोड-बोम्मासंद्रा) के साथ।
- एमजी रोड (MG Road): पर्पल लाइन के साथ।
- नागवारा (Nagawara): ब्लू लाइन के साथ।












Click it and Unblock the Notifications