इस एक्ट्रेस के पीछे हाथ धोकर पड़ गया था एक शख्स, जबरदस्ती करता था प्यार का इजहार
बेंगलुरु। मलयालम एक्ट्रेस रेबा मोनिका जॉन पर जबरदस्ती प्यार और शादी करने के लिए दबाव बनाने वाले 28 साल के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो साल भर से उसका पीछा कर रहा था। पुलिस ने बेंगलुरु से उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम फ्रैंकलिन व्हिसिल है और वहा बेंगलुरु में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 354डी के तहत केस दर्ज कर कोर्ट के सामने पेश किया। फिलहाल कोर्ट से उसे जमानत मिल गई है। कोर्ट में आरोपी ने दोबारा ऐसा ना करने की शर्त पर जमानत हासिल कर ली है। आपको बता दें कि रेबा मोनिका जॉन ने पिछले साल ही मलयाली फिल्म जैकोबिन्टे स्वर्गराज्यम से डेब्यू किया था।

नंबर पा गया और मैसेज करने लगा, रोज पीछा करता था
पुलिस को रेबा ने बताया कि एक शख्स साल भर से उसका पीछा कर रहा है ओर उसे परेशान कर रहा है। रेबा मोनिका जॉन ने पुलिस को ये भी बताया कि ये शख्स मैसेज करके उससे जबरन अपने प्यार का इजहार करता है और शादी करने के लिए परेशान भी कर रहा है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि आरोपी ने किसी तरह से उसका फोन नंबर भी हासिल कर लिया और मैसेज कर परेशान करने लगा।

घर से चर्च और चर्च से घर तक करता है पीछा
रेबा मोनिका जॉन ने पुलिस को दिये अपने शिकायत पत्र में लिखा था कि वहा पिछले 13 सालों से शहर में रह रही है। वह हर रविवार चर्च जाती है। पिछले एक साल से आरोपी घर से चर्च और चर्च से घर तक उसका पीछा करता था। इतना ही नहीं रेबा ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने कई बाद उस शख्स को देर रात अपने घर के आसपास भी देखा था।

कल ही एक मराठी एक्ट्रेस ने किया था सनसनीखेज खुलासा
एक्ट्रेस हर्षाली जाइन ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में हर्षाली ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की पूरी कहानी बयां की थी। हर्षाली ने बताया कि मेरे साथ हर बार कास्टिंग काउच हुआ जब भी मैं किसी रोल या फिर किसी ऑडिशन के लिए जाती थी। उन्होंने कहा कि जब भी घर से किसी मीटिंग के लिए निकलती थी, यह हर मीटिंग मे होता था।












Click it and Unblock the Notifications