Bengaluru Chennai Expressway: 262 किमी के हाई-स्पीड कॉरिडोर पर आई खुशखबरी, इस दिन से खुलेगा
Bengaluru Chennai Expressway: दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। अप्रैल 2026 तक इस एक्सप्रेसवे का 90% से अधिक काम पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार का लक्ष्य इसे जून 2026 तक आम जनता के लिए खोलने का है।
यह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे बेंगलुरु से चेन्नई को जोड़ता है और इसके शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल 326 किलोमीटर की दूरी घटकर लगभग 262 किलोमीटर रह जाएगी। यात्रा समय 6-7 घंटे से घटकर सिर्फ 2.5 से 3 घंटे रह जाने का अनुमान है।

Bengaluru Chennai Expressway: पहाड़ी इलाके में भी काम पूरा
- हालांकि, इस परियोजना में सबसे बड़ी चुनौती Chittoor जिले के बायरेड्डीपल्ली से बांगरुपलम के बीच का हिस्सा रहा है। यहां पहाड़ी और वन क्षेत्र होने के कारण निर्माण कार्य धीमा था, लेकिन अब यह सेक्शन भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
- एक्सप्रेसवे को भविष्य को ध्यान में रखते हुए 8-लेन (शुरुआत में 4-लेन) एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे के रूप में डिजाइन किया गया है। यहां वाहनों की अधिकतम गति 120 किमी/घंटा तक रखी गई है।
- इसका रूट होसकोटे, मालूर, वी. कोटा, पलामनेर, चित्तूर और रानीपेट होते हुए श्रीपेरंबुदूर तक जाता है।
Bengaluru Chennai Distance: बेंगलुरु से चेन्नई का सफर होगा आसान
इस प्रोजेक्ट का असर केवल यात्रा समय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आर्थिक विकास को भी नई गति देगा। मालूर और चित्तूर जैसे क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स हब और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं श्रीपेरंबदूर और होसकोटे में रियल एस्टेट की कीमतों में पहले ही तेजी देखी जा रही है।
Bengaluru Chennai High Speed Corridor: टोल दरों का ऐलान
टोल दरों की बात करें तो अनुमान है कि कार के लिए एकतरफा टोल ₹550 से ₹650 के बीच हो सकता है, हालांकि आधिकारिक घोषणा उद्घाटन के समय की जाएगी। इसके अलावा, हर 30-40 किमी पर वे-साइड एमेनिटीज विकसित की जा रही हैं, जिनमें पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। यह एक्सप्रेसवे दक्षिण भारत में कनेक्टिविटी, व्यापार और यात्रा के तरीके को पूरी तरह बदलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications