ISIS आतंकी चला रहा स्मार्टफोन, 20 महिलाओं के रेपिस्ट फोन से कर रहा बात, जेल का वीडियो देख होश उड़ जाएंगे
Bengaluru Central Jail Controversy: देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली बेंगलुरु सेंट्रल जेल एक बार फिर शर्मसार हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 6 सनसनीखेज वीडियो ने पूरे देश को हिला दिया है। इन वीडियो में आतंकवादी संगठन ISIS के कुख्यात हैंडलर जुहाद हामिद शकील मन्ना, सीरियल रेपिस्ट उमेश रेड्डी और लश्कर के आतंकी जैसे खूंखार अपराधी मोबाइल फोन इस्तेमाल करते, टीवी देखते और जेल के अंदर 'ऐश' करते पकड़े गए हैं।
यह घटना न केवल जेल प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मामले की गहन जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

Bengaluru Central Jail: आतंकियों की 'ऐशगाह' बनी
वायरल वीडियो में ISIS हैंडलर जुहाद हामिद शकील मन्ना स्मार्टफोन और बेसिक हैंडसेट पर आराम से बात करता दिख रहा है, जबकि सीरियल रेपिस्ट उमेश रेड्डी दो एंड्रॉयड फोन और एक कीपैड मोबाइल के साथ टीवी के पास बैठा है। लश्कर के संदिग्ध आतंकी भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते पाए गए हैं। इन खूंखार अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है, क्योंकि वे अन्य कैदियों को कट्टर बना सकते हैं या प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क साध सकते हैं। यह सब जेल स्टाफ की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है, जैसा कि जेल अधिकारी इन गतिविधियों से वाकिफ थे।
रसूखदारों और खूंखार अपराधियों को VIP ट्रीटमेंट
बेंगलुरु जेल में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सैंडलवुड एक्टर दर्शन थूगुदीपा को लॉन पर मोबाइल इस्तेमाल करने, चाय पीने और सिगरेट पीने की सुविधा मिली थी। हाल के वीडियो में गोल्ड स्मगलिंग केस की आरोपी और एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी रन्या राव के दोस्त तरुण राजू को भी जेल में मोबाइल इस्तेमाल करते और खाना बनाते देखा गया है। ये मामले साफ दिखाते हैं कि जेल प्रशासन में गहरी पैठ रखने वाले रसूखदारों और खूंखार अपराधियों को जेल में VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। स्थानीय निवासी शिकायत करते हैं कि जेल के जैमर उनके फोन सिग्नल बाधित करते हैं, पर कैदी बिना रुकावट फोन चला रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Karnataka Oil Kumar कौन है? 30 साल से बिना खाए जिंदा, रोज 7-8 लीटर पीता है इंजन ऑयल – डॉक्टर भी दंग!
Karnataka Jail Scandal: मुख्यमंत्री का आदेश, जांच शुरू
मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। एडीजीपी (जेल) बी. दयानंदा ने भी जांच के आदेश जारी किए हैं, जिसमें फोन मुहैया कराने वालों, इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका और वीडियो लीक करने वालों की पहचान की जाएगी। एडीजीपी (जेल) पीवी आनंद रेड्डी ने जेल का दौरा कर कैदियों और स्टाफ से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में कुछ वीडियो 2023 और कुछ हाल के पाए गए हैं। अब देखना यह है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में कितने बड़े अधिकारियों पर गाज गिरती है और क्या जेल की सुरक्षा व्यवस्था में वाकई सुधार होगा।
ये भी पढे़ं: Rajasthan viral Video: शराब पीकर युवक पर आया शोले के वीरू का भूत, टंकी पर चढ़कर की जमकर नौटंकी












Click it and Unblock the Notifications