बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, 3 राज्यों के 18 ठिकानों पर छापा, 'मास्टरमाइंड' गिरफ्तार
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बड़ा एक्शन लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी में ब्लास्ट मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए अब तक तीन राज्यों के अलग- अलग कुल 18 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान मामले में कुल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में इससे पहले 3 मार्च को जांच शुरु करने के बाद एनआईए ने पहले संदिग्ध के रूप में मुसाविर शाज़ीब हुसैन की पहचान की थी, जिस पर ब्लास्ट को अंजाम देने का आरोप है। इस साजिश में जांच एजेंसी ने एक अन्य संदग्ध मुसाबिर शाजीब हुसैन की भी पहचान की है, जो कि अन्य कई आपराधिक मामलों में वांछित है।

वहीं अब एनआई ने मामले के मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अब्दुल मथीन ताहा के रूप में की गई है। आरोप है कि ताहा ने हमले का साजिशकर्ता है। पड़ताल में सामने आया है कि ताहा अन्य मामलों में वांछित है।
इससे पहले एनआईए ने बताया कि इस मामले में एनआईए की टीमों ने कर्नाटक में 12 जगह, तमिलनाडु में पांच और उत्तर प्रदेश में एक जगह समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुजम्मिल शरीफ है। इसे बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। इससे पहले बरेली में भी एनआईए की लखनऊ टीम ने बरेली में एक संदिग्ध से पूछताछ की थी। जिसके बाद फिर यह गिरफ्तारी की गई।
बता दें कि बेंगलुरु में एक मार्च को हुए इस धम धमाके की जांच एनआईए ने अपने हाथों में तीन मार्च को ली थी। हालांकि, कैफे में बम रखने वाला आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। लेकिन एनआईए ने दावा किया है कि पकड़ा गया आरोपी कैफे में बम धमाका वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों में से एक सह-षड्यंत्रकारी है। पुलिस की ओर दावा किया जा रहा है कि जल्द ही और आरोपी भी एनआईए की गिरफ्त में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications