कर्नाटक: गर्भवती पत्नी समेत पूरे परिवार की हत्या कर व्यापारी ने खुद को मारी गोली
नई दिल्ली। कर्नाटक के चमराजनगर जिले के गुंदलूपेट में एक शख्स ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर खुद भी जान दे दी। 38 साल के ओमप्रकाश ने अपनी 30 साल की गर्भवति पत्नी, माता पिता और 4 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद की भी जान ले ली। पुलिस का कहना है कि ओमप्रकाश के ऐसा करने के पीछे व्यापार में भारी नुकसान और काफी कर्ज का चढ़ जाना है। ओम प्रकाश ने सभी को सिर पर गोली मारकर खुद को मुंह में गोली मार ली। चमराजनगर के एसपी एचडी आनंद कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मैसूरु से आते हुए, परिवार ने गुरुवार रात को अपने वाहन में अपने दोस्तों के साथ गुंडलुपेट की ओर प्रस्थान किया। लगभग 3 बजे, परिवार पास की कृषि भूमि पर गया, जहां ये घटना हुई। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच के लिए डिप्टी एसपी की अध्यक्षता में एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
पूरे परिवार की हत्या कर खुद को मार लेने के मामले पहले भी आते रहे हैं। हाल ही में पंजाब के मोगा में एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी खुदखुशी कर ली। घटना का मुख्य कारण यह बताया गया कि युवक शादी के लिए राजी नहीं था, लेकिन परिवार वाले उस पर दबाव बना रहे थे। उसके परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी और सभी परिवार वाले तैयारियों में जुट गए थे। लेकिन वह गुप्त रोग से पीड़ित था। इसी परेशानी के चलते वह तनाव में रहने लगा था। उसने शराब पीनी शुरू कर दी थी। युवक ने गोली मारकर पहले पांच लोगों की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली।
यह भी पढ़ें- स्टेज पर दूल्हे की शक्ल देखते ही दुल्हन ने खोया आपा, बोली- नहीं करूंगी शादी












Click it and Unblock the Notifications