गुस्साए कर्मचारी ने बॉस और उसकी बीवी के नाम पर ऑर्डर कर दिए सेक्स टॉयज, इस वजह से था नाराज
नई दिल्ली। कर्मचारी और बॉस के बीच बहस आम बात है, कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान ऐसी स्थिति और बढ़ गई है। लड़ाई बढ़ने पर भलाई इसी में है कि कर्मचारी कंपनी और बॉस दोनों को बदल दे या फिर उस परिस्थिति के साथ समझौता कर ले। हालांकि बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के शातिर दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उसने अपने बॉस से बदला लेने के लिए जो किया वैसा आपने आज तक कभी नहीं सुना होगा।

कर्मचारी ने बॉस के नाम पर ऑर्डर किए सेक्स टॉयज
दरअसल, कोरोना काल में बेंगलुरु से एक अजीबो-गरीब वाक्या सामने आया है। यहां एक कर्मचारी ने बॉस से अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालने के लिए उसके और उसकी पत्नी के नाम पर कई सेक्स टॉयज का ऑर्डर दे दिया, इतना ही नहीं उस शख्स ने दोनों का नंबर एस्कॉर्ट सर्विस देने वाली वेबसाइट्स पर डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉस, कर्मचारी के प्रॉविडेंट फंड के पैसे को मंजूरी नहीं दे रहा था जिसके चलते आरोपी ने बदला लेने के लिए यह कदम उठाया।

बॉस ने पुलिस में दी शिकायत
बेंगलुरु के कलमेन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अविनाश प्रभु ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बॉस की एफआईआर के अनुसार उसका कार्मचारी हरिप्रशाद जोशी लंबे समय से पीएफ के पैसे की मांग कर रहा था। इस पर प्रभु ने उसे बताया कि कोरोना संकट के चलते बिजनेस नहीं चल रहा है।

बॉस और कर्मचारी में हुई तीखी बहस
इसके अलावा प्रभु ने जोशी को बताया कि पूर्व बिजनस हेड ने उन्हें पीएफ के सभी कागजात नहीं दिए हैं, इसलिए वह उसके पैसे को लेकर महामारी खत्म होने के बाद ही कोई फैसला हो सकता है। पुलिस ने बताया कि कर्मचारी जोशी अपने पैसों को लेकर बहुत बेचैन था और इसलिए उसकी प्रभु के साथ कई बार फोन पर बहस भी हो चुकी है। प्रभु का आरोप है कि बहस में जोशी ने उन्हें अपशब्द भी कहे।

डेटिंग वेबसाइट पर पोस्ट किया बॉस की पत्नी का नंबर
इस बीच बहस में प्रभु ने भी जोशी को चुनौती दे दी कि वह जो भी कर सकता है कर ले, अब वह उसके पैसे नहीं देंगे। पुलिस ने बताया कि इससे आक्रोश में आकर जोशी ने प्रभु और उनकी पत्नी के नाम पर अश्लील सामग्री का ऑर्डर दे दिया। इतना ही नहीं बॉस का आरोप है कि जोशी ने उनकी पत्नी को भी अश्लील मैसेज भेजे और दोनों का नंबर कई डेटिंग वेबसाइट पर भी रजिस्टर कर दिया।

इस धारा के तहत केस दर्ज
प्रभु की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी जोशी की तलाश जारी है। जोशी के खिलाफ आईटी ऐक्ट और आईपीसी की धारा 419 (धोखाधड़ी) और 509 (महिला का अपमान) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जोशी फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी खबर वायरल हो गई है।
यह भी पढ़ें: केरल विमान हादसे से जुड़े लोगों पर मंडराया कोरोना का खतरा, मृत यात्री निकला पॉजिटिव
-
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications