शिफ्टिंग के लिए रहन-सहन और खर्च के हिसाब से बेंगलुरु दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर

नई दिल्‍ली। जब कोई नौकरी या फिर पढ़ाई के लिए बेंगलुरु की तरफ रुख करता है तो उसके दिमाग में सबसे पहले जो बात आती है वो है मंहगाई। लोगों को चिंता होती है कि बेंगलुरु महंगी जगह है गुजारा कैसे होगा। तो ये रिपोर्ट आपको राहत दे सकती है। अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक के एक अध्ययन के अनुसार शहर बदलने के मामले में पहले महीने के रहन-सहन खर्च के आधार पर बेंगलुरु दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर है। रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र की राजधानी काहिरा सबसे सस्ता शहर बनकर उभरा है।

शिफ्टिंग के बाद पहले महीने के रहन-सहन और खर्च के हिसाब से बेंगलुरु दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर

अध्ययन के अनुसार, काहिरा में पहले महीने का जीवनयापन खर्च 656 डॉलर है, जबकि बेंगलुरू में यह 742.13 डॉलर है। पूरी सूची में बेंगलुरू का स्थान 79 वां है। शहर बदलने के पहले महीने के जीवनयापन खर्च के मामले में अन्य सस्ते शहरों में बुखारेस्ट (754.83 डॉलर), बुडापेस्ट (870.58 डॉलर), रिगा (931.56 डॉलर) और मैक्सिको सिटी (943.15 डॉलर) शामिल हैं। दुबई इस सूची में सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है। दुबई का पहले महीने का जीवनयापन खर्च 4,251.68 डॉलर आया है। इसके बाद ऑकलैंड (4002.76 डॉलर) और सैन फ्रांसिस्को (3,768.68 डॉलर) का स्थान है।

रिपोर्ट के अनुसार यह खर्च न्यूयॉर्क में 3,374.21 डॉलर, लंदन में 3,207.41 डॉलर, सिडनी में 3,000.27 डॉलर, ओस्लो में 2,921.90 डॉलर और ज्यूरिख में 2,899.98 डॉलर है। सर्वेक्षण के अनुसार, खान-पान के मामले में स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख 1,193.96 डॉलर के साथ सबसे महंगा और बेंगलुरु 255.97 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है। इसी तरह परिवहन के मामले में लंदन 168.71 डॉलर के साथ सबसे महंगा और काहिरा 7.14 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+