'कौन हैं केके?' कहकर ट्रोल हुए सिंगर रुपांकर बागची, यूजर्स ने जमकर फटकारा

नई दिल्ली, 1 जून: मशहूर सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का मंगलवार शाम निधन हो गया है। केके कोलकाता में एक शो कर रहे थे, इसी दौरा उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। कई सुपरहिट गीत गाने वाले केके की मौत पर जहां देश-दुनिया में गम का माहौल है, वहीं बंगाली सिंगर सोशल मीडिया पर अपने किए एक कमेंट को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

 रुपांकर ने पूछा- केके है कौन?

रुपांकर ने पूछा- केके है कौन?

केके के निधन की खबर के बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गए। इसी बीच बंगाली गायक रूपांकर बागची ने फेसबुक पर कहा, उनके गाने सुनने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि हम सभी केके से बेहतर गाते हैं। प्रचार क्या है? यह केके की तरह है। केके.. केके.. केके कौन है? हम किसी भी के से बेहतर हैं। दक्षिण भारत, पंजाब, ओडिशा को देखें, कृपया एक बंगाली बनें।

ट्रोल हुए बागची

ट्रोल हुए बागची

अपने इस वीडियो को लेकर रुपांकर बागची सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स ने उनको फटकार लगाते हुए 'कुछ शर्म' रखने की हिदायत दे डाली। रूपांकर बागची ने ट्रोल होने के बाद कहा कि केके के बारे में उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया और उनकी टिप्पणियों का 'गलत अर्थ' निकाला गया।

53 साल के थे केके

53 साल के थे केके

सिंगर केके 53 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए हैं। केके मंगलवार को कोलकाता के नजरूल मंच पर एक कॉलेज इवेंट में परफॉर्म करने गए थे। यहां से वह होटल गए और बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केके दो दशक से ज्यादा समय से गायकी के क्षेत्र में हैं और अपनी एक खास जगह उन्होंने बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+