Bengal Politics: केजरीवाल का असर, ममता में पैदा हुआ हार का डर? गुजरात-हरियाणा को लेकर EC को दी ये धमकी
Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव आयोग (EC) की मदद से फर्जी वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इसे तुरंत नहीं सुधारा गया तो वह चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगी।
ऐसे में लगता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद अब ममता बनर्जी को भी चुनावों का डर सताने लगा है। क्योंकि, उन्होंने न सिर्फ अभी से ही चुनावी धांधली का डर दिखाना शुरू कर दिया है,बल्कि भाजपा ही नहीं, चुनाव आयोग तक भी निशाना बनाने से नहीं चूक रही हैं।

Bengal Politics: चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी उठा रही हैं सवाल
बंगाल में अगले साल चुनाव है और ममता को अभी से चुनावों में धांधली का डर सता रहा है। उन्होंने अपनी पार्टी टीएमसी (TMC) के एक सम्मेलन में ये आरोप लगाए हैं।
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि दिल्ली और महाराष्ट्र चुनाव में उसने हरियाणा और गुजरात से फर्जी मतदाताओं को जोड़कर चुनाव को प्रभावित किया, वही रणनीति अब बंगाल में अपनाई जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी उसे प्रभावित कर रही है।
West Bengal Politics: ममता को CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर भी संदेह
ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव आयोग पर दबाव डालकर वोटर लिस्ट में हेरफेर कर रही है। उनका दावा है कि,'बीजेपी चुनाव आयोग की मदद से फर्जी वोटरों को जोड़कर बंगाल का चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम इसे सफल नहीं होने देंगे।'
Bengal Politics: गुजरात और हरियाणा का नाम लेकर ममता ने दे दी धरने वाली धमकी
ममता बनर्जी ने 2006 में किए गए अपने 26 दिन के भूख हड़ताल की याद दिलाते हुए कहा,'अगर जरूरत पड़ी तो हम चुनाव आयोग (EC) के दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। हम तब तक नहीं हटेंगे, जब तक कि फर्जी वोटरों को मतदाता सूची से नहीं हटाया जाता।'
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल के विभिन्न जिलों में फर्जी मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली और महाराष्ट्र में बीजेपी ने हरियाणा और गुजरात के फर्जी वोटरों के सहारे चुनाव जीता। अब वही रणनीति बंगाल में अपनाई जा रही है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।'
Bengal Politics: ममता का गोल पोस्ट बिहार से क्यों हुआ गुजरात और हरियाणा की ओर शिफ्ट?
पश्चिम बंगाल में 2026 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी सरगर्मियां अभी से बढ़ती जा रही हैं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी बीजेपी के बीच घमासान शुरू है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि 'बीजेपी ने जो दिल्ली में किया, वह बंगाल में नहीं दोहराया जा सकता।'
उनका कहना है,'हम हर फर्जी वोटर की पहचान करेंगे और बीजेपी की इस साजिश को नाकाम करेंगे। बंगाल बाहरी ताकतों को अपनी चुनावी प्रक्रिया पर कब्जा नहीं करने देगा।'
बता दें कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता और टीएमसी की ओर से विपक्ष पर खासकर बिहार से लोगों को उतारने का आरोप लगाया था। लेकिन, अबकी बार उनका आरोप गुजरात और हरियाणा की ओर शिफ्ट हो गया है और ये दोनों ही बीजेपी शासित या उसकी सहयोगी दल के शासित राज्य हैं।
दिलचस्प बात ये है कि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जहां टीएमसी की सहयोगी आरजेडी और कांग्रेस का बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए से मुकाबला होना है। (इनपुट-पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications