राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट किया बंगाल सरकार का पुराना आदेश, लेकिन इस वजह से हो गए ट्रोल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार की शाम पश्चिम बंगाल सरकार का 2019 का एक आदेश ट्वीट किया था। जिसके कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने दावा किया कि राज्यपाल को ये मैसेज किसी 'आरएसएस सुधीर' ने भेजा है। जिसके स्क्रीनशॉट कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किए हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर धनखड़ को ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने 'आरएसएस सुधीर' नाम के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। हालांकि धनखड़ के ट्वीट में जो तस्वीर है, उसमें और स्क्रीनशॉट वाली तस्वीर में एक ही बात लिखी हुई है लेकिन इसमें से 'आरएसएस सुधीर' को क्रॉप किया गया है।
Recommended Video

सामिक राय चौधरी नामक यूजर ने कहा, 'ये असली ट्वीट है जो आपने 10 मिनट पहले किया था... आपने किसी आरएसएस सुधीर द्वारा भेजे मैसेज को पेस्ट कर दिया, अब आपने मैसेज को क्रॉप किया है और दोबारा पोस्ट किया है... कौन है आरएसएस सुधीर? वो आपसे कैसे जुड़ा है?? कैसे आपके फोन में उसका नंबर है??' अपने ट्वीट में राज्यपाल ने सरकार के एक आदेश को शेयर किया है। इसके साथ ही इसमें राज्य की कानून व्यवस्था पर भी अफसोस जताया गया है।
अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि राज्य का आंतरिक सुरक्षा वातावरण चिंतनीय है। यहां अल कायजदा पनाह ले रहा है और अवैध तरीके से बम बनाने के लिए घूम रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से सुरक्षा सलाहकार सुरजीतकर पुरकायस्थ और आंतरिक सुरक्षा की प्रधान सलाहकार रीना मित्रा के कामकाज पर रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये सब तब हो रहा है जब सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी सुरजीतकर पुरकायस्थ को राज्य का सुरक्षा सलाहकार और रीना मित्रा को आंतरिक सुरक्षा के लिए प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है।
बता दें बीते महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल और केरल के एर्नाकुलम से नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जो पाकिस्तान प्रायोजित मॉड्यूल से कथित रूप से जुड़े हुए थे। सामिक राय चौधरी द्वारा शेयर तस्वीर को बाद में राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने भी शेयर किया और राज्यपाल पर निशाना साधा। पार्थ चटर्जी ने कहा कि धनखड़ आरएसएस से सीधे आदेश लेते हैं। हालांकि धनखड़ ने ट्रोल किए जाने पर कोई जवाब नहीं दिया है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications