Bengal Election: बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर ने बदली अपनी सीट, अब इन दो जगहों से लड़ेंगे चुनाव

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। Humayun Kabir ने बड़ा फैसला लेते हुए इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित होने के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के बैनर तले मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।

तृणमूल कांग्रेस द्वारा 291 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर और नौवाला सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वह फिलहाल भरतपुर सीट से विधायक हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पारंपरिक सीट छोड़कर नई रणनीति अपनाई है।

Bengal Election Humayun Kabir

Bengal Election: भरतपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव

कबीर का यह कदम राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भरतपुर सीट से 43 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। अब नई सीटों से चुनाव लड़कर वह अपनी राजनीतिक ताकत को और बढ़ाने की कोशिश में हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि दो सीटों से चुनाव लड़ने की रणनीति सुवेंदु अधिकारी की तर्ज पर है। सुवेंदु इस बार नंदीग्राम और भबानीपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। भबानीपुर सीट पर उनकी टक्कर बनर्जी से होने के कारण यह सीट पहले से ही हाई-प्रोफाइल बन चुकी है।

Humayun Kabir ने चुनी दो मुस्लिम बहुल सीटें

जहां तक नई सीटों की बात है, नौवाला और रेजिनगर दोनों ही सीटों पर फिलहाल TMC का कब्जा है। हालांकि, इन सीटों का राजनीतिक इतिहास बताता है कि यहां कांग्रेस का भी मजबूत आधार रहा है। रेजिनगर सीट से हुमायूं कबीर पहले भी जीत चुके हैं, जबकि नौवाला सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। टीएमसी से अलग होने के बाद हुमायूं कबीर का यह फैसला उनके राजनीतिक भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है।

मुस्लिम बहुल सीट से ताल ठोंक रहे हुमायूं कबीर

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह नई सीटों पर अपनी पकड़ बना पाते हैं या नहीं। हालांकि, दोनों सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक रहते हैं। ऐसे में इन दोनों सीटों से चुनाव लड़ने के पीछे एक वजह यह भी मानी जा रही है। हालांकि, टीएमसी के उम्मीदवारों को आम तौर पर मुसलमानों के वोट मिलते हैं। ऐसे में इस पर भी नजर रहेगी कि इस बार इस समुदाय का वोट टीएमसी के साथ रहता है या फिर हुमायूं उसमें सेंध लगाने में कामयाब होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+