बंगाल चुनाव में पत्‍नी बनी टीएमसी प्रत्‍याशी तो चुनाव आयोग ने पति को पुलिस अधीक्षक पद से हटाया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधासभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बंगाल में 8 चरणों में होने वाले चुनाव में टीएमसी और भाजपा की सीधी टक्‍कर होगी ये माना जा रहा है। सोमवार को चुनाव आयोग ने हावड़ा (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक सौम्‍य राय की पत्‍नी लवली मैत्रा के पश्चिम बंगाल में उम्‍मीदवार बनने पर पुलिस अधीक्षक सौम्य रॉय को उनके पद से हटा दिया है।

ec
बता दें तृणमूल कांग्रेस ने दक्षिण 24 परगना जिले की सोनापुर दक्षिण सीट से राय की पत्‍नी लवली मैत्रा को अपना प्रत्‍याशी बना कर चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यलय के अधिकारी के बयान के अनुसार चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक किसी भी प्रत्‍याशी के परिवार का कोई भी सदस्‍य चुनाव संबंधी किसी भी प्रक्रिया से जुड़ा नहीं होना चाहिए।

इसी नियम के तहत चुनाव आयोग ने सौम्‍या राय को इस पद से हटा दिया है क्‍योंकि उनकी पत्‍नी मित्रा राय चुनाव लड़ रही है। चुनाव आयोग ने ये एक्‍टशन बंगाल में विपक्षी पार्टी के प्रश्‍न उठाने के बाद दिया है। बंगाल में विपक्षी राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी कि TMC ने दक्षिण 24 परगना जिले में सोनापुर दक्षिण सीट से लवली मैत्रा को अपना प्रत्‍याशी बनाया है तो उनके पति हावड़ा (ग्रामीण) के पति पुलिस अधीक्षक पद पर कैसे बने रहे सकते हैं। ये नियमों के खिलाफ है।

https://www.filmibeat.com/photos/jasleen-matharu-67468.html?src=hi-oiअनूप जलोटा को लेकर चर्चा में रही जसलीन मथारू की ये है Rare Pics
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+